Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र लॉकडाउन-5: प्रतिबंधित क्षेत्र में शुरू होंगी सिर्फ आवश्यक सेवाएं
    Breaking News

    महाराष्ट्र लॉकडाउन-5: प्रतिबंधित क्षेत्र में शुरू होंगी सिर्फ आवश्यक सेवाएं

    azad sipahiBy azad sipahiMay 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्य सचिव अजोय मेहता ने रविवार को 1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन-5 के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत सूबे में अब कोरोना प्रतिबंधित जोन में लॉकडाउन का कठोरता से पालन किया जायेगा। इन क्षेत्रों में सिर्फ जीवनावश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह प्रतिबंध पूर्ववत जारी रहेंगे। सूबे में गैर प्रतिबंधित क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक किया जाएगा लेकिन सूबे में सभी जगह रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
    महाराष्ट्र में गैर प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनलॉक तीन चरण में लागू किया जाएगा। पहले चरण में 3 जून से लोगों को गार्डेन में जाने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही जॉगिंग, साइकलिंग, दौड़, व्यायाम को भी अनुमति दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ सामाजिक दूरी को रखते हुए ही लिया जा सकता है। इसी तरह 3 जून से प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेस्ट कंट्रोल आदि कार्यों को भी अनुमति दी जाएगी। इसी तरह 5 जून से दूसरे चरण का अनलॉक शुरू किया जाएगा। इस दौरान राज्य में गैर प्रतिबंधित क्षेत्रों में दुकानों को शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। दुकानों को किस तरह खोला जाना है, यह स्थानीय नगर निगम तय करेगा। सूबे में मॉल, शापिंग सेंटर आदि को अनुमति नहीं दी गई है। राज्य में अनलॉक के तीसरे चरण की शुरुआत 8 जून से की जाएगी। इसके तहत सरकारी कार्यालयों को 10 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाने की अनुमति दी जाएगी।
    राज्य सरकार ने सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक कार्यक्रमों पर बंदी पूर्ववत कायम रखा है। राज्य सरकार ने सभी जगह मास्क का उपयोग अनिवार्य किया है,साथ ही दो गज की दूरी रखना भी आवश्यक किया है। इन नियमों का पालन न करने वालों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी राज्य सरकार ने दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article200 स्पेशल ट्रेनों में दिल्ली रीजन से रवाना होने वाली पहली ट्रेन होगी ऊना जनशताब्दी
    Next Article जयपुर शहर में चार थाना इलाकों में लगा कर्फ्यू
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version