आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज में झारखंड के लिए असीम संभावनाएं हैं। पर कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार की ओर से आत्मनिर्भर झारखंड बनाने की दिशा में कोई चर्चा नहीं की गयी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को अविलंब एक कार्यदल का गठन कर पैकेज की संभावनाओं के आलोक में एक कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए जिससे इसका लाभ राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को मिल सके और जिससे राज्य आत्मनिर्भर और खुशहाल बने। गुरूवार को यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। उन्होंने राज्य सरकार पर दिशाहीन और अदूरदर्शी होने का आरोप लगाया।
केंद्र ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है
श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करके मोदी सरकार ने गरीब, मजदूर और किसानों को तत्काल राहत पहुंचायी है। सरकार ने स्वावलंबी और आत्मनिर्भर गांव बनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में पहल की है। पर इस दिशा में राज्य सरकार की भूमिका भी महत्वपूर्ण है क्योंकि योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की ही होती है। पैकेज में गौ पालन, मधुमक्खी पालन और लगभग हर क्षेत्र की बेहतरी के प्रावधान किये गये हैं। बड़े पैमाने पर लघु और कुटीर उद्योग स्थापित कर राज्य के लाखों प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हर सकारात्मक प्रयास के साथ खड़ी रहेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



