रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी जिला के अधिकारी एवं झारखंड पुलिस यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखंड का हो या दूसरे राज्य का, झारखंड में पैदल अपने गंतव्य को ना जाये। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बना, उनकी स्वास्थ्य जाँच कर बसों और अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं। अन्य राज्य के प्रवासियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें उनके गृह राज्य के नोडल पदाधिकारी से सम्पर्क कर सुरक्षित भेजने का प्रबंध करें। झारखंड की सीमा में किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखना हमारा कर्त्तव्य है।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने सभी पुलिस अधीक्षक/ वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने उपायुक्तों से समन्वय स्थापित कर निदेर्शों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने हेतु निदेश दिया है।
झारखंड में कोई पैदल अपने गंतव्य को ना जाये : हेमंत सोरेन
Previous Articleऔरैया सड़क हादसे में मारे गए मजदूरों में 12 बोकारो के
Next Article चीन छोड़ेंगी कंपनियां, भारत का प्लान तैयार
Related Posts
Add A Comment