Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश में एक जून से लागू हो जाएगा, वन नेशन, वन राशन कार्ड
    Breaking News

    देश में एक जून से लागू हो जाएगा, वन नेशन, वन राशन कार्ड

    azad sipahiBy azad sipahiMay 31, 2020Updated:May 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली । कोरोना संकट और चरणबद्ध लॉकडाउन खोलने की घोषणा के बीच एक जून से देश में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ लागू किया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होगी। इस योजना के तहत देश के गरीबों को कम कीमत पर राशन मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत राहत पैकेज की घोषणा के दौरान इसका जिक्र किया था। दरअसल ये योजना लागू होने के बाद राशन कार्ड का फायदा देश के किसी भी कोने में उठाया जा सकता है।

    गौरतलब है कि केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने पिछले दिनों ही कहा था कि केंद्र सरकार 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक जून से राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना के सुभारंभ के लिए तैयार है। दरअसल भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ से कुल 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ने का ऐलान किया गया है, जिसमें कुछ राज्यों को पहले ही शामिल किया गया था और अन्य को बाद में जोड़ा गया था। फिलहाल इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले साल 1 अगस्त से आंध्रप्रदेश-तेलंगाना और गुजरात-महाराष्ट्र के बीच राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू कर दी गई है।

    कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ 
    दरअसल ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही है, जिस तरह से आप अगर अपना मोबाइल नंबर को बरकरार रखते हुए दूसरे टेलीकॉम कंपनी की सेवा लेते हैं। इसी तरह आप राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी के तहत देश में कहीं भी रहते हुए अपने हिस्से का राशन ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि एक राशनकार्ड पर 5 मेंबर हैं और पांचों अलग-अलग राज्यों में रह रहें तो भी वह अपने हिस्से का राशन इन राज्यों से उठा सकते हैं। इस योजना के तहत पीडीएस लाभार्थियों की पहचान की जाएगी और उनके आधार कार्ड पर इलेक्ट्रिक पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) से योजना का लाभ दिया जा सकेगा। इस स्कीम से अभी 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा।

    उल्‍लेखनीय है कि राशन कार्ड का वर्तमान नियम ये है कि आपका राशन कार्ड जिस जिले का बना है, उसी जिले में राशन मिल सकता है। जिला बदलने पर भी इसका फायदा नहीं मिल पाता है। कोरोना संकट के वक्‍त में गरीबों तक राहत पहुंचाना इस नियम के कारण बड़ी चुनौती थी। इसलिए सरकार ने कहा कि राशन कार्ड नहीं होने पर भी उसका फायदा फिलहाल मिलेगा। बता दें कि राशन कार्ड का फायदा गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) कार्डधारकों को मिलता है। इसके तहत उन्हें सस्ती कीमत पर अनाज मिलता है। वन नेशन, वन राशन कार्ड लागू होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग कम कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीडीटी ने वित्‍त वर्ष 2019-20 के आयकर रिटर्न भरने के लिए फॉर्म किया अधिसूचित
    Next Article बिहार में फिर मिले कोरोना के 111 मरीज, कुल 3676 संक्रमित
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version