लातेहार. लॉकडाउन के दौरान दर्द से कराह रही एक महिला को सदर थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की गुड़िया नाम की गर्भवती महिला एक बच्ची के साथ लातेहार स्टेशन के प्लेटफार्म में बैठी थी। वाहन नहीं चलने के कारण लोग उसकी सहायता नहीं कर पा रहे थे। करीब ढाई घंटे बाद जब इस बात की जानकारी थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को मिली जिसके बाद वे तुरंत स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस की जीप में गर्भवती महिला, उसकी अबोध बच्ची व एक ग्रामीण महिला को अपने वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। गर्भवती महिला ने बताया कि उसकी दो और छोटी बच्ची है, जो सदर थाना क्षेत्र के बेरी पंचायत अंतर्गत बेरितांड गांव में एक किराए के मकान में अकेली है। घर में खाने पीने के लिए अनाज भी नहीं है। उसका पति तीन दिन से लापता है। थाना प्रभारी ने उक्त महिला को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। गर्भवती महिला अपने आप को बिहार के वैशाली जिला की रहने वाली बताती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version