Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अखिलेश सिंह गिरोह पर हमला करने वाले पकड़ें गए !
    Breaking News

    अखिलेश सिंह गिरोह पर हमला करने वाले पकड़ें गए !

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 1, 2020Updated:May 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगने की सूचना मिली है. बताया जाता है कि पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्यों पर गोली चलाकर भागने वाले कुख्यात सुधीर दुबे गैंग के कई सदस्य को पकड़ लिया है. बताया जाता है कि पुलिस देर रात को पकड़ने के बाद से लगातार पूछताछ कर रही है और उससे हथियार को जब्त करने का प्रयास कर रही है. हालांकि, जमशेदपुर पुलिस ने इस बात की पुष्टि अब तक नहीं की है कि उनकी गिरफ्तारी हुई है. वैसे सूत्र बता रहे है कि पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जिसकी घोषणा और प्रेस ब्रीफिंग शुक्रवार को संभव है. बताया जाता है कि कुख्यात सुधीर दुबे और उसके गिरोह के सदस्य गोलियां चलाने के बाद पोटका के पास कोवाली थाना क्षेत्र में जा रहे थे कि चेकिंग के दौरान ही वे लोग पकड़े गये. बताया जाता है कि गोली चलाकर भागने के दौरान वे लोग दूसरे रास्ते की तलाश करते हुए मेन रोड पर आ गये थे और उनको पकड़ लिया गया था. वैसे पकड़े जाने की कोई पुष्टि अब तक प पुलिस द्वारा नहीं की गयी है. बताया जाता है कि कोवाली में सुधीर दुबे ने अपना क्रशर प्लांट लगाया है और करीब एक करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है. रंगदारी की रकम को इसी प्लांट में उसने लगाया है, जहां पहले से ही अपराधियों का एक गिरोह पहुंच गया था. वहां भी पुलिस ने पहुंचकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. कौन लोग गिरफ्तार हुए, कितने लोग गिरफ्तार हुए है, इसके बारे में कोई जानकारी अब तक पुख्ता तौर पर नहीं मिली है.

    बता दें कि बुधवार की रात करीब 11 बजे जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित नीतिबाग कॉलोनी के पास अखिलेश सिंह गिरोह के सात लोगों पर गोलियां चलायी गयी थी. अखिलेश गिरोह से अलग हटकर गिरोह बनाने वाले सुधीर दुबे ने यह फायरिंग की थी, जिसमें अखिलेश सिंह गिरोह का मुख्य शूटर कंहैया सिंह, कंहैया सिंह का भाई सोमनाथ सिंह, उसका भतीजा अंशु चौहान, आशीष तिवारी, विक्रम मिश्रा और राजकुमार मंडल घायल हो गया था. सबको गोलियां लगी है. जिनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. कंहैया द्वारा दायर पुलिस को दिये गये बयान में यह बताया गया है कि वे लोग भुइयांडीह में ही थे कि अचानक से सुधीर दुबे गैंग के बबलू राय का उसके पास फोन आया. बबलू राय ने कहा कि वे लोग कल्लू राय उर्फ राजेश के नीतिबाग कॉलोनी स्थित ऑफिस आये. पुराने विवाद को लेकर समझौता करने की बात कही गयी. जैसे ही वे लोग नीतिबाग कॉलोनी पहुचे, वैसे ही सफेद स्कार्पियो का दरवाजा खोलते ही सुधीर दुबे, राजेश उर्फ कल्लू राय, राजा दुबे, सूरज यादव, राजीव राय ने गोलियां चला दी, जिसमें सारे लोग बाल-बाल बच पाये.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में फिर मिला कोरोना पोजिटिव का मरीज, संख्या 111 तक
    Next Article हेमंत की पहल रंग लायी, 1200 प्रवासियों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए पहली ट्रैन रवाना
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

      April 17, 2026

      मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

      April 17, 2026

      तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version