लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस महासचिव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। प्रियंका गांधी ने प्रवासी श्रमिकों के लिए 1000 बसें भेजने को कहा था। उनका आरोप है कि यूपी सरकार उन्हें बसें चलाने के अनुमति नहीं दे रही है। वहीं योगी का आरोप है कि कांग्रेस से बसों का डीटेल मांगा गया था लेकिन वह उन्हें नहीं दिया गया। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से आगरा के बॉर्डर पर बसें लगा दीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय ने मंगलवार को योगी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर खड़ी 1000 बसों को दस्तावेज समेत लखनऊ भेजने की उत्तर प्रदेश शासन की मांग राजनीति से प्रेरित है। यह भी आरोप लगाया गया कि लगता है प्रदेश सरकार मुश्किल में फंसे मजदूरों की मदद नहीं करना चाहती।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version