रांची. लॉकडाउन के दौरान नई दिल्ली स्टेशन से चलकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह 10 बजे रांची स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर प्लेटफॉर्म से बाहर निकला गया। इसके बाद एक-एक यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा रही है। थोड़ी देर बाद सभी को सैनिटाइज्ड वाहनों से उनके घर भेजा जाएगा। यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से कैब और बसें उपलब्ध करायी गई है। वहीं, आज शाम रांची से दिल्ली के लिए खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को तीन घंटा पहले स्टेशन पहुंचना होगा, जिससे उनकी सही तरीके से मेडिकल जांच हाे सके।
राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से पहुंची रांची
Previous Article1550 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची कोडरमा
Next Article पटरी पर राजधानी दौड़ रही, सड़क पर मर रहे मजदूर