रांची। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बेरमो विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि राजेंद्र्र सिंह के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके राजेंद्र सिंह छह बार बेरमो विधानसभा से विधायक चुने गये। कोयला मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे निरंतर तत्पर रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में कष्ट सहन करने की शक्ति दे।