जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने संजीव आचार्य को भारतीय जन मोर्चा का कोल्हान प्रमंडल संयोजक नियुक्त किया है। श्री राय ने आशा व्यक्त की है कि संजीव आचार्य पूरे कोल्हान में भारतीय जन मोर्चा का विस्तार करेंगे तथा मजबूती प्रदान करेंगे। विगत तीन वर्षों से संजीव आचार्य जदयू के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में जदयू की ओर से पूर्वी विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था बाद में सरयू राय के समर्थन में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

भारतीय जन मोर्चा का कोल्हान प्रमंडल का दायित्व मिलने पर संजीव आचार्य ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद और छोटों के सहयोग के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जय प्रकाश नारायण एवं समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों एवं विचारों को आगे बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार के विरोध में पूरे भारत में लड़ने वाले विधायक सरयू राय के नक्शे कदम पर चलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने भारतीय जन मेर्चा के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सभी जिला एवं विधानसभा के संयोजक सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकार्ताओं को धन्यवाद दिया। संजीव आचार्य का भारतीय जन मोर्चा में शामिल होने तथा कोल्हान प्रमंडल का प्रभार मिलने पर भारतीय जन मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा के संयोजक अजय सिन्हा, पश्चिमी विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा, महिला मोर्चा की संयोजक ब्यूटी तिवारी, सुधीर सिंह सहित विभिन्न मंडल के संयोजकों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा उनका अभिनंदन किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version