Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एक ही कुएं में मिले 9 शव, लव अफ़ेर का मामला
    Breaking News

    एक ही कुएं में मिले 9 शव, लव अफ़ेर का मामला

    sonu kumarBy sonu kumarMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहते हैं एक झूठ को छिपाने के लिए 10 झूठ बोलने पड़ते हैं, लेकिन बात केवल झूठ तक रहे तो ठीक है, किसी की जिंदगी लेने पर आ जाए तो रोंगेट खड़े करने वाला घटनाक्रम सामने आता है। ऐसा ही कुछ हुआ है तेलंगाना में जहां पुलिस ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते यहां एक कुएं से जिन नौ लोगों के शव मिले थे उन सभी की हत्या की गई थी। ये नृशंस हत्याएं 24 वर्षीय व्यक्ति ने एक महिला की हत्या छिपाने के लिए की थीं।

    वारंगल के गोरेकुंटा गांव में कुएं से एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित कुल नौ लोगों के शव निकाले जाने के तीन दिन बाद पुलिस ने सोमवार को हत्यारे संजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
    बिहार के रहने वाले संजय ने अपना अपराध कबूल लिया है। वारंगल पुलिस कमिश्नर वी रवींद्र ने कहा कि पुलिस सुनिश्चित करेगी कि उसे अधिकतम सजा मिले। उन्होंने बताया कि छह साल से यहां रह रहे संजय ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी थीं। बेहोश होने पर वह सभी को घसीटते हुए बोरे बनाने वाली एक फैक्ट्री के परिसर में ले गया और कुएं में फेंक दिया।

    पीड़ित परिवार के मुखिया 48 वर्षीय मकसूद 20 साल पहले पश्चिम बंगाल से यहां आए थे। गुरुवार को मकसूद, उनकी पत्नी, बेटी और तीन वर्षीय पोते के शवों को कुएं से निकाला गया था। एक दिन बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मकसूद के दो बेटों, एक दोस्त और दो अन्य लोगों के शव कुएं से निकाले गए। मकसूद की पत्नी ने संजय को धमकी दी थी कि वह अपनी गुमशुदा भतीजी के बारे में पुलिस से शिकायत करेगी। इस महिला की हत्या भी संजय ने गत छह मार्च को कर दी थी।

    संजय चार साल से उसके और उसके तीन बच्चों के साथ रह रहा था। वह उसे शादी की बात करने के लिए पश्चिम बंगाल में अपने परिवार से मिलाने के बहाने एक ट्रेन में ले गया था। यात्रा के दौरान छाछ में नींद की गोलियां मिलाकर उसने महिला का गला घोंटा और ट्रेन से बाहर फेंक दिया था। लौटने पर उसने महिला के बच्चों को बताया था कि वह अपने रिश्तेदार के घर गई है। लेकिन मकसूद की पत्नी को उस पर शक था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleICC के नए नियमों पर उठने लगे सवाल, तो क्‍या अब स्‍लिप भी नहीं लगाई जाएगी
    Next Article चीन के झूठ के मिला सैटेलाइट सबूत, LAC के पास तैनात किए 1000 सैनिक
    sonu kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version