Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिंदपीढ़ी के एक-एक घर का सर्वे कर रहा प्रशासन, आसपास के इलाकों में रहनेवालों की भी होगी जांच
    Breaking News

    हिंदपीढ़ी के एक-एक घर का सर्वे कर रहा प्रशासन, आसपास के इलाकों में रहनेवालों की भी होगी जांच

    azad sipahiBy azad sipahiMay 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूरे शहर में किया जा रहा सेनिटाइजेशन
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। हिंदपीढ़ी के एक-एक घर का सर्वे प्रशासन कर रहा है। वहां रहनेवाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच भी की जा रही है। जांच में सहयोग की अपील मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी एमवी राव कर चुके हैं। लॉकडाउन का सही तरीके से पालन कराने के लिए सीआरपीएफ को भी लगाया गया है। हिंदपीढ़ी के कारण रांची रेड जोन में है। हिंदपीढ़ी हॉट स्पॉट में तब्दील हो चुका है। प्रशासन इस प्रयास में है कि कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उन्हें अलग किया जाये, ताकि इसका विस्तार नहीं हो सके। एक तरह से हिंदपीढ़ी लॉक है। अंदर जरूरी सामान खरीदने की इजाजत है। यहां ड्यूटी करनेवाले पुलिसकर्मियों को 15 से 20 दिन बाद 14 दिन के क्वारेंटाइन में भेजा जा रहा है। हिंदपीढ़ी में पहला कोरोना संक्रमित 31 मार्च को पकड़ में आया था। मंगलवार को सेनेटाइजेशन अभियान में 20 वाहन और 500 स्प्रे मशीन शहर के सभी वार्डों में लगाये गये। हिनू चौक, मेन रोड और शहर के दूसरे इलाकों में भी सेनेटाइजेशन का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। हिंदपीढ़ी में पूरे प्रशासन की नजर है। रांची के डीसी और एसएसपी उसी इलाके में कैंप किये रहते हैं। पुलिस हिंदपीढ़ी के लोगों को जरूरत की चीजें भी पहुंचा रही है। राशन और दवा का पैकेट भी भेजा जा रहा है। कोशिश यह है कि एक-एक कोरोना संक्रमित चिह्नित हो जाये, ताकि उनके उचित इलाज की व्यवस्था करायी जा सके।

    पुलिस अधिकारी लगातार कर रहे निरीक्षण
    रांची के कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस के अधिकार प्रतिदिन पूरे इलाके का निरीक्षण कर रहे हैं। नाला रोड, ग्वाला टोली एवं तिवारी टैंक रोड में ममंगलवार को भी निरीक्षण किया गया। ये इलाके पूरी तरह से सील कर दिये गये हैंष अब किसी भी व्यक्ति के इन इलाकों से अंदर या बाहर आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है। लोगों को दवा खरीदने में दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस ने ग्वाला टोली के अंदर एक अस्थायी दवा दुकान खुलवा दी है। बता दें कि नाला रोड से ही झारखंड की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला मिली थी। सिटी एसपी ने बताया कि इलाके में जहां-जहां अंदर में फोर्स की तैनाती की गयी थी, उन्हें इलाके से हटा लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पूर्व में यहां तैनात एक एएसआइ कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। अब सीआरपीएफ की दो और जिला पुलिस की तीन यानी कुल पांच क्यूआरटी को अंदर की विशेष सुरक्षा में तैनात किया गया है। जहां से थोड़ी भी गड़बड़ी की सूचना मिलेगी, वहां क्यूआरटी मूव करेगा और गड़बड़ी करनेवालों को गिरफ्तार किया जायेगा।

    हिंदपीढ़ी के लोग पालन कर रहे लॉकडाउन का: डीजीपी
    डीजीपी एमवी राव ने कहा कि हिदपीढ़ी के लोग भी कोरोना संक्रमण से चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि स्थिति में तेजी से सुधार हो। उस इलाके में लॉकडाउन का पालन भी किया जा रहा है। कुछ जरूरी सामान खरीदने की इजाजत जरूर दी जाती है। डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मी धैर्य से काम कर रहे हैं। लोग पुलिस की अपील सुनते भी हैं और पालन भी कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात से तीन दिनों में बस से मांडर पहुंचे 37 मजदूर
    Next Article कोरोना ने डराया, 24 घंटे में 39 सौ नये मामले, 195 लोगों ने तोड़ा दम
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version