अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतंवशी वकील सरिता कोमितारेड्‌डी को न्यूयॉर्क के फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का जज बनाने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OCD) में अपने दूत पद के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस द्वारा सीनेट को भेजे गए नामांकन के अनुसार, सिंह अभी विदेश मंत्रालय में आर्थिक और व्यावसायिक मामले की सहायक सचिव है।

सिंह ओईसीडी में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उनकी रैंक राजदूत के बराबर होगी। पेरिस स्थित ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक अंतर सरकारी आर्थिक संगठन है। 36 देश इसके सदस्य हैं। ट्रम्प ने 27 अप्रैल को ही सिंह को इस पद के लिए नामित करने की इच्छा जाहिर कर दी थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version