Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दामोदर नदी पर पुल बना रही कंपनी के दो कर्मचारियों को लेवी के लिए किया गया अगवा
    Jharkhand Top News

    दामोदर नदी पर पुल बना रही कंपनी के दो कर्मचारियों को लेवी के लिए किया गया अगवा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रामगढ़  । रामगढ़ और बोकारो जिले की सीमा पर पुल बना रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो कर्मचारियों को लेवी के लिए अगवा कर लिया गया है। टीपीसी नामक नक्सली संगठन के लोगों ने कुमार एंड रॉय कंपनी के नाइट गार्ड और ऑपरेटर को अगवा किया है। शनिवार को जैसे ही यह मामला सामने आया पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस इलाके में टीपीसी नक्सली संगठन काफी सक्रिय है। लॉक डाउन के दौरान नक्सलियों ने इस अपहरण की घटना को अंजाम देकर पुलिस पदाधिकारियों को भी चौंका दिया है।
    रामगढ़ और बोकारो पुलिस इस पूरे इलाके में छापेमारी अभियान चला रही है, ताकि अगवा किए गए कर्मचारियों को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके। यह पूरी घटना शुक्रवार की देर रात लगभग 11:30 बजे रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप दामोदर नदी में बन रहे पुल निर्माण स्थल पर हुई है। शनिवार को कंपनी के मालिक राजू राय ने बताया कि यह पुल रामगढ़ और बोकारो जिले को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। पुल पार करते ही रामगढ़ के लोग बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में प्रवेश कर जाएंगे। यह पुल 16 करोड़ की राशि से बनाई जा रही है।
    कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजू राय ने बताया कि रात में उनका नाइट गार्ड घघरी गांव निवासी मुकेश मुर्मू और रोलर ऑपरेटर लातेहार जिले के मनिका गांव निवासी टुन्नू भुइंया साइट पर मौजूद थे। 8-10 की संख्या में लोग उनकी साइट पर पहुंचे। उनमें से कुछ लोगों के पास हथियार भी था। उन लोगों ने पहले कर्मचारियों से मोबाइल नंबर मांगा और उसके बाद फिर दोनों को साथ लेकर चले गए।
    चार महीने में किसी नक्सली का नहीं आया फोन
    कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने बताया कि वे 4 महीने से कार्य में लगे हुए हैं। लेकिन लेवी के लिए उनके पास किसी भी नक्सली या रंगदारी के लिए किसी भी व्यक्ति का फोन नहीं आया। अचानक हुई इस घटना के बाद वह खुद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों ही जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क किया है। जिन लोगों ने अपहरण की इस घटना को अंजाम दिया है, उन लोगों ने कोई भी मैसेज उनके कर्मचारियों तक नहीं छोड़ा है।
    इस पूरे प्रकरण में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अपहरण की घटना रामगढ़ और बोकारो जिले के सीमा पर घटी है। घटनास्थल बोकारो जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र में पड़ता है। अगर बोकारो पुलिस प्रशासन उनसे मदद मांगता है, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। रामगढ़ जिले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने एलआरपी चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही रजरप्पा पुलिस को भी अलर्ट पर रखा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रवासी कामगारों की मदद के लिए श्रमिक आयोग का गठन हो :बाबूलाल मरांडी
    Next Article लॉक डाउन उल्लंघन करने पर 417 एफआईआर, 472 वाहन जब्त
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version