Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»गोरखपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
    उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 25, 2020Updated:May 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झगहा क्षेत्र में रविवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरगदववा गांव के निकट गोर्रा नदी के पास दो युुवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अघीक्षक सुनील गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। वहां मिली शराब की बोतल से आशंका है कि शराब पीने के बाद आपसी विवाद के कारण यह घटना हुई हो। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड एवं फारेंसिक जाचं की टीम पहुंच गई।

    विवरण के अनुसार झंगहा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास गोर्रा नदी के तट पर रविवार को अपराह्न तकरीबन तीन बजे दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर नाइन एमएम का एक जिंदा एवं तीन फायर हुआ खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद किया है। रॉयल स्टेग की एक बोतल, पानी की बोतल और चप्पलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस यह मान रही है कि शराब पीने के बाद वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवकों को गोली मारी गयी।

    पुलिस ने मरने वालों की पहचान रामनगर कड़जहा निवासी कृष्णा निषाद (20) पुत्र राजेंद्र निषाद एवं दिवाकर (18) पुत्र सुदामा निषाद के रूप में की है। दोनों गांव में एक दूसरे के पट्टीदार हैं। सुदामा निषाद को उनके पुत्र की गोली मार कर हत्या करने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वे खुद भी इस हत्या की घटना से हतप्रभ हैं।

    पुलिस के मुताबिक मौके से बरामद होने वाले सामानों में हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक मोबाइल व एक आईडी भी शामिल है। आईडी पर खोराबार क्षेत्र के बहरामपुर निवासी मुकेश पुत्र बुद्धू का नाम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानसिक मजबूती कोरोना को हराने में कारगर, रिकवरी रेट ज्यादा
    Next Article फ्लाइट से दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा 5 साल का बच्चा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      छत्तीसगढ़ में रायपुर स्टेशन के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

      May 21, 2025

      गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हुई

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version