Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»प्रयास है कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो,धीरज बनाये रखें -योगी
    उत्तर प्रदेश

    प्रयास है कि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो,धीरज बनाये रखें -योगी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 मई -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिको, कामगारों , विद्यार्थियो, पर्यटकों से धैर्य बनायें रखने की अपील करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने नागरिकों को कम से कम परेशानी को इसके लिये हर संभव प्रयास किए है।

    उन्होंने श्रमिको तथा कामगारों तथा अन्य लोगों के लिये रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिये जो नियम बनाए हैं,उनका अक्षरशः पालन करते हुए सबको सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा।

    श्री योगी ने रविवार को ट्वीटकर कहा “कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध में हर एक नागरिक को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर संभव प्रयत्न किए हैं।

    इसी दिशा में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों/कामगारों, विद्यार्थियों, पर्यटकों को घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। “

    उन्होंने कहा “इस स्वागतयोग्य पहल के लिए हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी का आभार प्रकट करते हैं। सबको धैर्य रखने की जरूरत है। यात्रियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु जो नियम बनाए हैं,उनका अक्षरशः पालन करते हुए सबको सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा। ”

    गौरतलब है कि श्री योगी ने टीम 11 के साथ बैठक में कहा कि बाहर से ट्रेन से आ रहे प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को क्वारंटीन सेन्टर में रखकर उनकी सही ढंग से स्क्रीनिंग की जाए। स्वस्थ मिले कामगारों व श्रमिकों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराकर होम क्वारंटीन के लिये उनके घरों के पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। अस्वस्थ होने की दशा में कामगारों व श्रमिकों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कोरोना उपचार में लगी मेडिकल टीम की अनिवार्य क्वारंटीन व्यवस्था का निरीक्षण करें।

    इससे पहले भी श्री योगी मजदूरों और कामगारों से धैर्य बयाने रखने की अपील कर चुके है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौलाना साद पर शिकंजा, क्राइम ब्रांच के रडार पर 125 संदिग्ध बैंक अकाउंट
    Next Article बिहार में कोई ग्रीन जोन नहीं, रेड और ऑरेंज एरिया में भी सख्ती
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध

      May 15, 2025

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version