Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इजराइल-फिलिस्तीनः आखिर गाजा पट्टी में थमा संघर्ष, युद्ध विराम लागू
    दुनिया

    इजराइल-फिलिस्तीनः आखिर गाजा पट्टी में थमा संघर्ष, युद्ध विराम लागू

    sonu kumarBy sonu kumarMay 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इजराइल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच पिछले 11 दिनों से जारी संघर्ष आखिरकार थम गया है। गुरुवार देर रात इजराइल की ओर से एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की गई। हालांकि एक अन्य समाचार एंजेंसी ने सीजफायर को दोनों के बीच आपसी रजामंदी का परिणाम बताया है। खबर है कि सीजफायर शुक्रवार तड़के लागू हो गया है।

    ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ दिनों से इजराइल पर युद्ध विराम के लिए दबाव बढ़ने लगे थे। उसके सबसे करीबी अमेरिका तक ने इजराइल को खुद की सुरक्षा का अधिकार होने का बयान देने के बावजूद हमास पर हमले रोकने की अपील की थी। पहले झटके में इजरायल ने अमेरिकी अपील को नकार दिया था। उसने साफ तौर पर कहा था कि इजराइल इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जायेगा।

    अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसराइली प्रधानमंत्री की ओर से युद्ध विराम की पुष्टि की है। जो बाइडन ने यह भी कहा कि युद्धविराम दोनों पक्षों के बीच प्रगति का अवसर लेकर आया है।  

    इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान को रोकने के लिए संघर्ष विराम को मंजूरी दे दी है। उधर, हमास के एक अधिकारी ने भी बताया कि सीजफायर शुक्रवार तड़के 2 बजे से असरकारी होगा।

    इजराइल की ओर से एकतरफा सीजफायर की घोषणा का बयान और फिर हमास अधिकारी के बयान के मद्देनजर अंदाज लगाया जा रहा है कि युद्धविराम दोनों ही पक्षों की सहमति से हुआ है। फिर भी दोनों ने एक-दूसरे के डरे होने की बात कही है। इजराइल के रक्षा अधिकारियों ने इसके पहले दावा किया था कि इजराइल ने कथित फिलिस्तीनी आतंकी समूह के खिलाफ तटीय इलाके में सभी उपलब्धियां हासिल कर ली है। इजराइली अधिकारियों ने कहा कि हमास हमसे  डर गया है। उधर, हमास के एक अधिकारी ने भी इसी तरह की बात कही है। अधिकारी के मुताबिक, इजराइल की युद्धविराम की घोषणा फिलिस्तीनी लोगों की जीत है। साबित हो गया गया इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू हमसे हार गए हैं।

    इजराइल और हमास के बीच लड़ाई उस समय शुरू हुई थी जब हमास ने यरुशलम पर लंबी दूरी के रॉकेट दागे थे। इसके पहले अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों और इजराइली पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। राकेट हमले होने पर  इजराइल ने हमास को निशाना बनाते हुए सैकड़ों हवाई हमले किए। बताया जा रहा है कि इस युद्ध में हमास ने इजराइल पर हजारों राकेट दागे। युद्ध में 240 से अधिक लोगों के मारे जाने और भारी तबाही की खबरे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछले 34 दिन में सबसे कम कोरोना के केस , 24 घंटे में 2.59 लाख संक्रमित, लेकिन मौतों का आंकड़ा फिर 4000 के पार
    Next Article पंजाबः मोगा में मिग 21 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत की खबर
    sonu kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version