भारत में कोरोना वायरस खूब कहर बरपा रहा है। प्रतिदिन लाखों लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले रहा है और हजारों के हिसाब से रोज मौतें हो रही हैं। कोरोना की चपेट में आईं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का आज निधन हो गया है। मी़डिया रिपोर्ट के मुताबिक, योगिता सोलंकी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह 43 साल की थीं।

जानकारी के अनुसार, करीब दो हफ्तों से योगिता सोलंकी इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। लेकिन सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थावर चंद गहलोत भारत सरकार में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री हैं।

स्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता जान भी ले चुका है कोरोना

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन (रविवार) को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया था। वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के भाई का भी बीते दिन कोरोना की वजह से निधन हो गया था।

एक दिन में 3 लाख 69 हजार 942 नये मामले आए

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 लाख 69 हजार 942 नये मामले आए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,19,715 हो गई है। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 3421 नई मौतों हुई हैं।

इसके के साथ देश में मौंत का आकड़ा 2 लाख 18 हजार को पार कर गया है। देश में कुल मौतों की संख्या 2,18,945 हो गई है। वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 34,10,426 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,62,81,738 हो गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version