Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 4 लाख 12 हजार 262 नए मामले, 3980 मरीजों की मौत
    Breaking News

    कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 4 लाख 12 हजार 262 नए मामले, 3980 मरीजों की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarMay 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में फिर एक बार फिर संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घण्टे में आए ये मामले अब तक के सर्वाधिक मामले हैं।

    स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 4,12,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,10,77,410 हुई। 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है।

    देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है।

    देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,25,13,339 हो गया है।

    एक तरफ जहां देश लगातार दूसरी लहर का सामना कर रहा है। वहीं इस कहर के बीच अब तीसरी लहर को लेकर तैयारी शुरू होने जा रही है। बुधवार को केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। आगे उन्होंने कहा है कि ये नहीं पता कि तीसरी लहर कब आएगी। प्रेस कॉन्फ्रेस में स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर इतनी भीषण और लंबी होगी, इसका अनुमान नहीं लगाया गया था।

    वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने ये भी कहा है कि वायरस के स्ट्रेन पहले स्ट्रेन की तरह की फैल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वेरिएंट्स के खिलाफ वैक्सीन प्रभावी हैं। देश और दुनिया में नए वेरिएंट्स आएंगे। इस लहर के खत्म होने के बाद फिर से वायरस के फैलने का मौका मिल सकता है।

    के विजय राघवन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वायरस के अधिक मात्रा में सर्कुलेशन हो रहा है और तीसरी लहर भी आएगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये कब तक आएगी और किस स्तर की होगी। हमें नई लहरों के लिए तैयारी करनी चाहिए।”

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कर्नाटक, केरल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कोरोना के मामले हर रोज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा, “कुछ इलाकों को लेकर चिंता है। बेंगलुरु में पिछले एक सप्ताह में करीब 1.49 लाख केस सामने आए हैं। चेन्नई में 38 हजार केस सामने आए हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत
    Next Article मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार की तलाश में पुलिस
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version