Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ग्रुप कैप्टन ने प्रधानमंत्री से कहा- वायुसेना का ‘मिशन ऑक्सीजन’ देश की सेवा
    ताजा खबरें

    ग्रुप कैप्टन ने प्रधानमंत्री से कहा- वायुसेना का ‘मिशन ऑक्सीजन’ देश की सेवा

    shivam kumarBy shivam kumarMay 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मासिक रेडि​यो कार्यक्रम ​’मन की बात’ में रविवार को वायुसेना के ​​ग्रुप कैप्टन​ एके पटनायक से बात की​। वे देश में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए चलाये जा रहे मिशन सी-17 ग्लोबमास्टर के पायलट के रूप में हिस्सा हैं। 
     
    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय हिंद’ के साथ पटनायक से बातचीत शुरू की तो ग्रुप कैप्टन ने उन्हें बताया कि इस संकट के समय हम देशवासियों की सेवा कर रहे हैं, यह हमारे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।
    ​
    ​पालम एयर फोर्स स्टेशन से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जुड़े ग्रुप कैप्टन पटनायक से प्रधानमंत्री ने कहा कि ​इस कोरोना महामारी के समय आप बहुत बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आपने दुनिया भर से ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर लाकर देश में पहुंचाने का कार्य एक फौजी से अलग हटकर किया है। एक फौजी का कार्य तो मरने-मारने के लिए दौड़ना होता है, लेकिन आज आप लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए दौड़ रहे हैं तो आपको कैसा अनुभव हो रहा है? इस पर पटनायक ने गर्व के साथ जवाब दिया कि इस संकट के समय हम देशवासियों की सेवा कर रहे हैं, यह हमारे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। हमें जो भी मिशन दिया गया है, उसे हम बखूबी निभा रहे हैं। 
     
    ग्रुप कैप्टन पटनायक ने कहा कि हमें मिली ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम हमारी पूरी मदद कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह कि हमें यह काम करके अपने नौकरी के प्रति उच्चतम स्तर की संतुष्टि मिल रही है। यही वजह है कि हम लगातार ऑपरेशन कर पा रहे हैं।ऑपरेशन के दौरान मिले अनुभवों के बारे में पूछने पर पटनायक ने बताया कि हम पिछले एक माह से लगातार विदेशों से ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर, लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा रहे हैं। 
     
    उन्होंने बताया कि वायुसेना के परिवहन विमान अब तक 1600 से ज्यादा उड़ानें भरकर 3000 घंटों से ज्यादा उड़ चुके हैं। इसमें करीब 160 अंतरराष्ट्रीय मिशन पूरे किये हैं। वायुसेना 24 घंटे अपने ऑपरेशन में लगी हुई है, ताकि जल्दी से जल्दी हम अपने देश की ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा कर सकें। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन कंटेनर पहुंचाने में पहले 2-3 दिन लगते थे लेकिन अब हम 2-3 घंटे में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा रहे हैं। 
     

     

    ​​ग्रुप कैप्टन​ एके पटनायक फरवरी, 2020 में चीन के वुहान में ​चलाये गए ​बचाव मिशन का ​भी ​हिस्सा ​थे​​​​।​ उन्होंने ​26 फरवरी​,​ 20 को वायुसेना स्टेशन, पालम से सी-17 ग्लोबमास्टर ​से ​हुबेई प्रांत में स्थित मध्य चीनी शहर के लिए उड़ान भरी​​।​ ​​भारत सरकार के सद्भावना संकेत के रूप में ​​चालक दल, चिकित्सा दल और सहायक कर्मचारियों ने ​​​चीन के वुहान में 15 टन चिकित्सा​ सामग्री की आपूर्ति ​की​। ​इस​के साथ ही ​​चीन के वुहान ​से 1​2​0 नागरिकों ​​को ​रेस्क्यू किया​​​ जिसमें 05 बच्चे भी शामिल थे। ​​​27 फरवरी 20 को ​सुबह 6.35 बजे ​वायु सेना स्टेशन, पालम लौटने वाले यात्रियों में मुख्य रूप से भारतीय नागरिक और मित्र देशों के नागरिक ​थे​​।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसम में फिर भूकंप के झटके, महीने में चौथी बार हिली धरती, जानमाल का नुकसान नहीं
    Next Article हमारे सेवा भाव ने देश को हर तूफान से बाहर निकाला है: प्रधानमंत्री मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती

      July 10, 2026

      वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई

      July 10, 2026

      वंदे मातरम् ने देशभक्ति को राष्ट्रीय कर्तव्य बनाया, सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता की नींव रखी : उपराष्ट्रपति

      July 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें, हर लड़ाई कानून के दायरे में रहकर लड़नी चाहिए: मायावती
      • वेणुगोपाल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई
      • वंदे मातरम् ने देशभक्ति को राष्ट्रीय कर्तव्य बनाया, सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता की नींव रखी : उपराष्ट्रपति
      • खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा हादसा, 30 फीट गहरी खाई में गिरा लकड़ी लदा ट्रक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version