Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय दल के सभी सदस्यों का टीकाकरण हो जाएगा : आईओए
    अन्य खेल

    टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय दल के सभी सदस्यों का टीकाकरण हो जाएगा : आईओए

    sonu kumarBy sonu kumarMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय दल के सभी सदस्यों को कोविड -19 वैक्सीन का टीका लग जाएगा।

    आईओए ने यह भी कहा है कि पूरे भारतीय दल को कम से कम कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि कुछ का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है।
    आईओए ने एक आधिकारिक बयान में कहा,” भारतीय ओलंपिक संघ यह सुनिश्चित करता है कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी, जिनमें एथलीट, तकनीकी अधिकारी और प्रतिनिधि सदस्य शामिल हैं, सभी सावधानियों का पालन करेंगे और जापान जाने से पहले सभी को टीका लगाया जाएगा, वर्तमान में उपरोक्त में से प्रत्येक का पहला टीकाकरण हो चुका है और दूसरा टीकाकरण प्रोटोकॉल के अनुसार होगा।”
    आईओए ने आगे कहा,”हम प्रत्येक दल के सदस्यों और भारत के किसी भी प्रतिनिधि के लिए टीकाकरण हासिल करने में समर्थन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।”
    खेलों में एथलीटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में आईओए ने कहा,”टोक्यो ओलंपिक में शामिल सभी की सुरक्षा भारतीय ओलंपिक संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है और संघ यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के सभी सदस्य टोक्यो के लिए उड़ान भरने से पहले प्लेबुक में दिए गए आवश्यक कदमों को लेकर स्पष्ट रहें।”
    आईओए ने आगे कहा,”टोक्यो 2020 आयोजन समिति के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) यह सुनिश्चित करने के लिए शानदार काम कर रही है कि ओलंपिक खेलों को एथलीटों के साथ-साथ जापान की जनता की बेहतरी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित वातावरण में आयोजित किया जाए। आईओए, आईओसी और टोक्यो 2020 आयोजन समिति को हर संभव तरीके से समर्थन देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।”
    बता दें कि 22 मई को, आईओए ने सूचित किया था कि ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले 131 एथलीटों और 13 पैरा एथलीटों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 17 एथलीटों और 2 पैरा एथलीटों को 20 मई तक कोविड -19 वैक्सीन की दोनों खुराक मिल चुकी थीं। इनके अलावा कोचिंग स्टाफ के 23 सदस्यों को दोनों खुराक मिली थीं। जबकि 87 सदस्यों ने टीके की पहली खुराक ली थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीति आयोग का बड़ा कदम, भारत में वैक्सीनेशन से जुड़े सभी मिथकों को किया दूर
    Next Article तेलंगाना सरकार के मंत्रिमंडल की अगली बैठक आगामी 30 मई को
    sonu kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version