Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर US और UN ने जताई चिंता, इंटरनेट बैन की आलोचना
    दुनिया

    पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर US और UN ने जताई चिंता, इंटरनेट बैन की आलोचना

    sonu kumarBy sonu kumarMay 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वॉशिंगटन/जेनेवा/नई दिल्ली, अप्रैल 03: वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के मौके पर अमेरिका ने दुनिया में पत्रकारों की सुरक्षा, उनपर लगाई जाने वाली पाबंदियों को लेकर चिंता जताई है। अमेरिका ने उन घटनाओं की निंदा की है, जिसमें लोगों की अभिव्यक्ति आजादी छीनने के लिए सरकारें इंटरनेट पर पाबंदियां लगा देती हैं। अमेरिका ने दुनियाभर की सरकारों से अपील की है कि वो पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की आजादी का ना सिर्फ सम्मान करें बल्कि उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएं। वहीं, यूनाइटेड नेशंस ने भी दुनियाभर में पत्रकारों पर होने वाली हिंसा और हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है।

    सऊदी अरब में होती थी अनोखे देवता की पूजा, 7 हजार साल पुराने ढांचे मिले, मिस्र के पिरामिड से भी पुराना इतिहास

    वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे आज

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के मौके पर कहा कि ‘इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम डे के मौके पर अमेरिका अभिव्यक्ति की आजादी के साथ है। जानकारी और संचार माध्यम बेहद महत्वपूर्ण हैं, और स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस लोगों को जागरूक और जानकार करने में सबसे सशक्त भूमिका निभाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इसकी रक्षा की जाए और प्रतिबंधों के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाए।’ इसके साथ ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि ‘अमेरिका हर तरह के जर्नलिज्म, चाहे वो ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन, उसका स्वागत करता है। अमेरिका दुनियाभर के जर्नलिस्टों और मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के साथ खड़ा है’। इसके साथ ही एंटनी ब्लिंकन ने सऊदी अरब के जर्नलिस्ट जमाल खशोगी के मर्डर का भी जिक्र किया और उस घटना की निंदा की है।

     

    अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान और मैक्सिकों में सच्चाई की आवाज बनने का बड़ा खामियाजा जर्नलिस्टों को अपनी जिदगी देकर चुकानी पड़ी। बड़ी संख्या में जर्नलिस्ट मैक्सिको और अफगानिस्तान में मारे गये हैं। वहीं, चीन, तुर्की और इजिप्ट में जर्नलिस्टों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है और उन्हें सरकारी यातनाएं दी जाती हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि महामारी के इस दौर में कई देशों की सरकारों ने फ्रीडम ऑफ प्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया है, जबकि ये वो वक्त है जब जर्नलिस्टों को और आजादी के साथ काम करने देने की जरूरत है। एंटनी ब्लिंकन ने दुनियाभर की सरकारों से जर्नलिस्टों की सुरक्षा, फ्रीडम ऑफ प्रेस बनाए रखने, अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारों द्वारा इंटरनेट पर पाबंदी लगाने को लेकर भी सरकारों की खूब आलोचना की है।

    यूनाइटेड नेशंस ने जताई चिंता

    वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के मौके पर यूनाइटेड नेशंस ने भी जर्नलिस्टों की सुरक्षा और फ्रीडम ऑफ प्रेस को लेकर चिंता जताई है। यूनाइटेड नेशंस के चीफ एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि ‘दुनिया के कई देशों में जर्नलिस्टों को प्रताड़ित किया जाता है, मीडिया के ऊपर पाबंदियां लगाई जाती हैं, जर्नलिस्टों को निशाना बनाया जाता है, उनकी हत्या कर दी जाती है और उन्हें उनके काम से रोका जाता है, जो बेहद चिंता की बात है।’ उन्होंने कहा कि ‘वर्ल्ड फ्रेस फ्रीडम डे के मौके पर मैं दुनिया के सभी देशों की सरकारों से अपील करना चाहता हूं कि वो जर्नलिस्ट, मीडिया पर्सन की रक्षा करें, उन्हें सहयोग करें और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के नए मामलों में कमी, 24 घंटों में 3.68 लाख नए केस, 3417 मौत
    Next Article कोरोना से लड़ाई के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भारत को दान किए 35 लाख रुपये
    sonu kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version