Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें
    Breaking News

    पश्चिम बंगाल में कल से 30 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन, सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी दुकानें

    sonu kumarBy sonu kumarMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्चिम बंगाल (West Bengal) में रविवार यानी 16 मई से 15 दिनों का लॉकडाउन लगने जा रहा है. 16 से 30 मई तक लगने जा रहे इस लॉकडाउन का ऐलान राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने शनिवार को किया. खास बात है कि राज्य में पहले से ही पाबंदियों का दौर जारी है. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़त दर्ज की गई थी. ऐसे में उसके बाद से सख्त पाबंदियों की अटकलें लगने लगी थीं.

    सरकार की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन की पाबंदियां 16 मई को सुबह 6 बजे से 30 मई शाम 6 बजे तक जारी रहेंगी. इस दौरान राज्य में स्कूल कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी शासकीय और निजी संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है. 15 दिनों के लिए सरकार ने सभी राजनीतिक, प्रशासनिक, धार्मिक और सभी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है.

    दुकानें और बाजार खुलने का समय तय
    बंगाल में लॉकडाउन के दौरान सुबह दुकानें और बाजारों को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलने की ही अनुमति है. सरकार ने परिवहन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है. जानकारी के अनुसार, सभी इंटर स्टेट बस, लोकल रेल मेट्रो और फैरी सर्विस बंद रहेंगी. इनके अलावा ट्रक और माल लादने वाले सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. सरकार ने यहां भी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी है.

    शादी में 50 लोगों की छूट
    लॉकडाउन के दौरान सभी उद्योग और कारखाने बंद रहेंगे. चाय बगानों को कर्मचारियों की 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन की इजाजत दी गई है. वहीं, जूट मिल केवल 30 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करेंगे. राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी जारी रहेगा. सरकार ने शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है. इस दौरान जिम, स्पा, शॉपिंग मॉल और सिनेमाघर पूरी तरह बंद रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता में ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन
    Next Article Triple Lockdown: संक्रमण रोकने के लिए इस प्रदेश में लगाया गया ट्रिपल लॉकडाउन, जानिए क्या होता है यह
    sonu kumar

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version