Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»पश्चिम बंगाल में ‘यास’ का मुकाबला करेगा ​नौसेना ​का ​जहाज ‘नेताजी सुभाष’
    ताजा खबरें

    पश्चिम बंगाल में ‘यास’ का मुकाबला करेगा ​नौसेना ​का ​जहाज ‘नेताजी सुभाष’

    sonu kumarBy sonu kumarMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     पश्चिम बंगाल की ओर तेजी से बढ़ रहे चक्रवात ‘यास’ का मुकाबला करने के लिए भारतीय नौसेना ने आईएनएस नेताजी सुभाष को तैनात किया है। जहाज के कमांडिंग ऑफिसर पश्चिम बंगाल सरकार के साथ निकट समन्वय में राहत प्रयास का नेतृत्व कर रहे हैं। यह तूफान 26 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के बीच लैंडफॉल कर सकता है।
    नौसेना प्रवक्ता के अनुसार तैयारी के हिस्से के रूप में नौसेना के दो डाइविंग दलों और पांच बाढ़ राहत दलों को पश्चिम बंगाल के तट पर तैनात किया गया है। इन टीमों में संबंधित उपकरण और हवा से फूलने वाली नावों के साथ विशेष नौसेना कर्मियों को शामिल किया गया है। दीघा और फ्रेजरगंज में एक-एक गोताखोर और दो बाढ़ राहत दल तैनात किए गए हैं। एक बाढ़ राहत दल को अल्प सूचना में जरूरत पड़ने पर तैनाती के लिए डायमंड हार्बर में स्टैंडबाय पर रखा गया है। यह टीमें स्थानीय जिला प्रशासन की आवश्यकता के अनुसार फंसे हुए लोगों को निकालने, सड़क की सफाई, पेड़ काटने के कार्यों और राहत सामग्री वितरण के लिए तैयार हैं।
    इसके अलावा भारतीय नौसेना चक्रवात के बाद जरूरत पड़ने पर वितरण के लिए कोलकाता में अपने डिपो सेंटर में लगभग 500 लोगों के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री तैयार कर रही है। भारतीय नौसेना के चार जहाज भी राहत सामग्री, चिकित्सा दल और अतिरिक्त गोताखोरी टीमों के साथ चक्रवात पर पैनी नजर रखकर सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
     
    नौसेना के जहाजों पर तैनात नौसेना के हेलीकॉप्टर राज्य सरकार के अनुरोध पर प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री ‘एयरड्रॉप’ करेंगे। इसके अलावा विशाखापत्तनम में मध्यम दूरी के समुद्री गश्ती विमानों के साथ-साथ अरक्कोनम (तमिलनाडु) में लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों को तैयार रखा गया है ताकि चक्रवात के बाद जरूरत पड़ने पर हताहतों की निकासी या हवाई सर्वेक्षण किये जा सकें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSBI : ATM और चेकबुक का इस्तेमाल करना पड़ेगा महंगा, एक जुलाई से लागू होंगे नए चार्ज
    Next Article Narada Case: CBI ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ली
    sonu kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version