रांची/कोलकाता। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना का काम जारी है। झारखंड की मधुपुर सीट पर हुए उप चुनाव में डाले गये मतों की गिनती भी हो रही है। यहां मतगणना का चौथा चक्र समाप्त होने तक भाजपा के गंगा नारायण सिंह सात हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला झामुमो के प्रत्याशी सह राज्य के अल्पसंख्यक ग्रामीण मंत्री हफीजुल हसन से हो रहा है।

उधर पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। ताजा रुझानों में टीएमसी को 149 सीटों पर बढ़त हासिल हो चुकी है, जबकि भाजपा 120 सीटों पर आगे है। हॉट सीट नंदीग्राम से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

असम में भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि केरल में वाम गंठबंधन आगे है। तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन के आसार हैं। वहां द्रमुक-कांग्रेस का गठबंधन आगे चल रहा है। पुडुचेरी में भाजपा आगे है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version