Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा खत, गहलोत ने भी ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाने की कही बात
    Breaking News

    ममता बनर्जी ने पीएम को लिखा खत, गहलोत ने भी ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाने की कही बात

    shivam kumarBy shivam kumarMay 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल-मई महीने में ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कई मरीजों की जान गई है. अब यह संक्रमण गांव की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में कई राज्य ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बेहद चिंतित है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को शुक्रवार को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने पीएसए (Pressure Swing Adsorption) ऑक्सीजन प्लांट के संदर्भ में पीएम मोदी को याद दिलाते हुए कहा है कि हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसए प्लांट्स दिए जाएंगे. लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहले फेज में सिर्फ 4 प्लांट ही जाएंगे और बाकी प्लांट्स को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने अपने शिकायती पत्र में प्लांट्स आवंटन को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा, “हमें बताया गया था कि हमें 70 पीएसएस प्लांट मिलेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहले चरण में हमें चार ही प्लांट मिलेंगे और बाकी के प्लांट के बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया जा रहा है.”

    बनर्जी ने पत्र में आगे लिखा, ”केंद्र सरकार के इस डांवाडोल रवैये की वजह से सहायक पीएसएस लगाने की राज्य की योजना और हमारे फंड पर भी असर पड़ रहा है. केंद्र राज्यों में अस्पतालों को पीएसए संयंत्रों की आपूर्ति करने पर विचार कर रहा है. प्राथमिकताओं में बार-बार बदलाव हो रहा है, क्रियान्वयन करने वाली एजेंसियों का रुख भी बदल रहा है, पश्चिम बंगाल के लिए निर्धारित कोटे में भी लगातार संशोधन कर इसे कम किया जा रहा.”

    ममता बनर्जी ने केंद्र से पीएसए प्लांट को लेकर अपनी प्राथमिकताओं के साथ ही कोटे को उचित, निष्पक्ष और जल्द निर्धारित करने का अनुरोध किया है.

    ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा, केंद्र राज्यों के अस्पतालों में पीएसए संयंत्रों की आपूर्ति करने पर विचार कर रहा है. लेकिन इस मामले में कोई खास प्रगति नहीं हो रही है. इसकी प्राथमिकताएं तय की जा रही है और फिर बदली जा रही हैं. एजेंसियों को बार-बार अस्थिर किया जा रहा है.”

    बनर्जी ने पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा है कि प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर और उचित, पारदर्शी तथा निष्पक्षता से कोटा निर्धारित करें. दिल्ली में दुविधा की स्थिति के कारण राज्य की एजेंसियों द्वारा पीएसए संयंत्र लगाने की पूरक योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है.

    राजस्थान सरकार ने भी लिखा पत्र
    वहीं, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी पीएम मोदी को खत लिखा है. उन्होंने बताया है कि एक्टिव केसों के मामले में राजस्थान चौथा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है. यहां पर 2.11 लाख एक्टिव कोरोना केस हैं, जो देश के कुल एक्टिव मामलों का 5.72 प्रतिशत है. वर्तमान में प्रदेश को 435 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन है. इसमें 125 मीट्रिक टन ASU है. कुल मिलाकर हालात बेहद नाजुक है.

    गहलोत ने लिखा, “स्थिति बेहद गंभीर है क्योंकि पहले से बर्नपुर और कलिंगनगर से आवंटित ऑक्सीजन के 100 टन ऑक्सीजन को उठाने में दिक्कत आ रही हैं और पूरी कोशिश के बावजूद इस कोटे का हम पर्याप्त उपयोग नहीं कर पाए हैं.”

    उन्होंने लिखा, मेरा विनम्र आग्रह है कि जामनगर और हजीरा से ऑक्सीजन कोटे के आवंटन को शीघ्र रिवाइज़ किया जाए क्योंकि कई राज्यों में सक्रिय केसों में कमी आई है साथ ही आयातित ऑक्सीजन का भी शीघ्रातिशीघ्र अधिक आवंटन किया जाए.”

    उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 24 घंटों के दौरान 14,289 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी 2,12,753 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल के बेड पर लव यू जिंदगी गाने पर झूमती लड़की ने कोरोना से हारी जिंदगी की जंग, सोनू सूद ने जताया दुःख
    Next Article भारत में लग रहा है कोरोना पर ब्रेक, 24 घंटे में 3.26 लाख केस और 3.53 लाख रिकवरी, 3,890 हुई मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026

      जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version