Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»विदेश मंत्री जयशंकर और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस
    ताजा खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

    sonu kumarBy sonu kumarMay 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, छह मई कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर कोरोना महामारी के बीच जनता के दर्द का उपहास बनाने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह अपने इन दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करें।

    पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि सरकार को सेंट्रल विस्टा परियोजना समेत सभी फिजूल खर्चों को बंद कर कोरोना महामारी से निपटने पर ध्यान देना चाहिए तथा विदेशी सहायता के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

    उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”स्थिति बहुत भयावह है। कोरोना के आज 4.12 लाख से अधिक मामले आए हैं और करीब चार हजार लोगों की मौत हो गई है। लगता है कि स्थिति से बद से बदतर है। यह सरकार धृतराष्ट्र बन गई है। सरकार सबकुछ देखकर भी अनदेखा कर रही है।”

    उन्होंने कहा, ”चौंकाने वाली बात है कि इस हालत में भी केंद्र सरकार की प्राथमिकता 13,450 करोड़ रुपये का सेंट्रल विस्टा और प्रधानमंत्री के लिए नया बंग्ला बनाना है। भला कोई सरकार इतनी निष्ठुर कैसे हो सकती है? जब हमारे प्रधानमंत्री की यह हालत है तो फिर उनके नीचे के अधिकारियों का वही रुख होगा।”

    सुप्रिया ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया, ”विदेश के विदेश मंत्री एस जयशंकर की बर्खास्तगी की मांग करती हूं। लोगों को सुविधा मुहैया कराने की बजाय वह ट्रोल की तरह बर्ताव कर रहे हैं।”

    उन्होंने कहा, ”विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार में यह माना है कि भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, लेकिन इसके लिए भी उन्होंने पहले की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। मेरा सवाल यह है कि आप कब तक अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते रहेंगे? सात साल से क्या आप लोग झुनझुना बजा रहे हैं?”

    कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक, ”विदेश मंत्री कहते हैं कि चुनाव और कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों का कोई असर नहीं हुआ है। यह समझ में नहीं आता है कि इस पर हंसा जाए या दुख जताया जाए। आप विदेश मंत्री है और क्या आपको लगता है कि जो व्यवहार सोशल मीडिया पर करते हैं, वो उचित है?”

    उन्होंने कहा, ”इस पूरे प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कहां हैं, इसका किसी को पता नहीं हैं। अगर आपकी रुचि नहीं है तो आप पद पर क्यों बने हुए हैं?”

    सुप्रिया ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया, ”सरकार के सभी गैरजरूरी खर्चे बंद किया जाए। विदेशी सहायता को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। आप वैज्ञानिक समुदाय और शोधकर्ताओं से बात करिए तथा अपने नाकाम मंत्रियों एस जयशंकर और हर्षवर्धन को बर्खास्त करिए क्योंकि ये दोनों लोग जनता के दर्द का उपहास बना रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाउथ फिल्म अभिनेता पांडु का निधन
    Next Article क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025

      राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version