Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विपक्षी पार्टियों ने देश में सभी के मुफ्त टीकाकरण के लिए केंद्र को लिखा पत्र, कहा- लगनी चाहिए फ्री वैक्सीन
    Top Story

    विपक्षी पार्टियों ने देश में सभी के मुफ्त टीकाकरण के लिए केंद्र को लिखा पत्र, कहा- लगनी चाहिए फ्री वैक्सीन

    sonu kumarBy sonu kumarMay 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली  देश की 13 विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने एक साझा बयान में केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना के प्रचंड वेग को देखते हुए सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। इस बयान पर सोनिया गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे सहित 13 नेताओं के हस्ताक्षर हैं। तेरह विपक्षी दलों के नेताओं ने रविवार को केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कोरोना संक्रमण के अभूतपूर्व रूप से बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश में व्यापक स्तर पर मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करें।

    एक संयुक्त बयान में उन्होंने केंद्र से सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निर्बाध आक्सीजन आपूìत सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया क्योंकि कोरोना के ब़़ढते मामलों का भार वे ही उठा रहे हैं। साथ ही इन नेताओं ने कहा, ‘जब पूरे देश में महामारी नियंत्रण से बाहर जा चुकी है तो हम केंद्र सरकार का आह्वान करते हैं कि वह पूरे देश में मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम सुनिश्चित करेगी। टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन का इस्तेमाल इसके लिए होना चाहिए।’

    इन नेताओं ने किए हैं हस्ताक्षर

    बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जदएस नेता एचडी देवगौ़़डा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झामुमो नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, द्रमुक नेता एमके स्टालिन, बसपा प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाकपा महासचिव डी. राजा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना से लड़ाई के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने भारत को दान किए 35 लाख रुपये
    Next Article Hyundai i20 के कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी महंगी हुई ये पॉपुलर हैचबैक कार
    sonu kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version