Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, तेज हुई लिवाली और बिकवाली
    बिजनेस

    शुरुआती तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, तेज हुई लिवाली और बिकवाली

    sonu kumarBy sonu kumarMay 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज जोरदार उठापटक के साथ हुई है। बुधवार की तरह ही आज भी एक बार फिर शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में बिकवाली के दबाव में लुढ़ककर लाल निशान में आ गया।
    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 111.28 अंक की उछाल के साथ 51 हजार,128.80 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरू में ही मंदड़िए हावी हो गए और भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स गोता लगाकर लाल निशान में पहुंच गया। इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने भी 22.5 अंक की तेजी के साथ 15 हजार,323.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। लेकिन इसकी मजबूती भी टिक नहीं सकी और थोड़ी ही देर में इसमें भी गिरावट का रुख बन गया।
    आज का कारोबार शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही सेंसेक्स 100 अंक से भी ज्यादा नीचे लुढ़क गया। वहीं निफ्टी में भी 23 अंक की गिरावट दर्ज की गई। इस हफ्ते लगातार चौथी बार शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई, लेकिन बिकवाली के दबाव में बाजार संभल नहीं सका। अभी तक के कारोबार की एक बड़ी बात ये भी रही कि सेंसेक्स एक बार फिर लुढ़क कर 51 हजार अंक के नीचे चला गया। वहीं निफ्टी भी 15 हजार,300 के स्तर पर कायम नहीं रह सका। लेकिन थोड़ी देर के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी ने लिवाली के बल पर बाउंस बैक किया। जिसके कारण सेंसेक्स 51 हजार के स्तर के पार चला गया, वहीं निफ्टी भी 15 हजार,300 अंक के स्तर के ऊपर चला गया। आज सुबह 10.15 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स15.37 अंक चढ़कर 51 हजार,032.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी14.65 अंक चढ़कर 15 हजार,316.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
    आज के शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, विप्रो, आइओसीएल और टीसीएस के शेयर मजबूती का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और हिंद यूनिलीवर में कमजोरी का रुख बना हुआ है।
    आज एशियाई बाजारों में भी मिला जुला रुख नजर आ रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 169 अंक गिरकर 28 हजार,472 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 20 अंकों की गिरावट बनी हुई है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40वीं बार बढ़ोतरी, मुंबई में 100 के पास पहुंचा पेट्रोल
    Next Article पहलवान सुशील कुमार की मां पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट, मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      December 19, 2025

      Stanbik Agro IPO Listing: लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों की मौज, 6% प्रीमियम के बाद लगा अपर सर्किट

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version