Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजारः तेजी का रुख, 200 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स
    बिजनेस

    शेयर बाजारः तेजी का रुख, 200 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स

    sonu kumarBy sonu kumarMay 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस सप्ताह का चौथा कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार के लिए तेजी वाला बनता नजर आ रहा है। बाजार ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हरे निशान में की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 200.23 अंक की उछाल के साथ 48877.78 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 50.50 अंक की तेजी के साथ 14668.35 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की।

    कारोबार की शुरुआत के साथ ही एक बार कल के सौदे का मुनाफा वसूलने वाले ट्रेडर्स ने जोरदार बिकवाली की, जिसकी वजह से पांच मिनट बाद ही सेंसेक्स में करीब 155 अंक की कमजोरी आई और वो फिसलकर 48690.23 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन सेंसेक्स के इस स्तर पर गिरने के बाद एक बार फिर खरीदारी तेज हुई, जिसके कारण पौने दस बजे के करीब सेंसेक्स एक बार फिर छलांग भरते हुए 48898.68 के स्तर पर आ गया।
    इस स्तर पर पहुंचने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लगातार खरीद बिक्री का दौर चल रहा है, जिसके कारण सेंसेक्स में भी लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। इस उतार चढ़ाव के बीच सुबह साढ़े दस बजे सेंसेक्स48693.85 अंक के स्तर पर पहुंच कर 16.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।
    इसी तरह एनएसई के निफ्टी ने भी आज उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली के दबाव में निफ्टी टूटकर 14617.85 अंक के स्तर पर आ गया। हालांकि उसके बाद शुरू हुई तेज लिवाली ने निफ्टी को मजबूती दी, जिससे निफ्टी कुलांचे भरता हुआ14697.45 अंक के स्तर पर आ गया। इस स्तर तक तेजी रहने के बाद अब लगातार हो रही खरीद बिक्री के कारण निफ्टी में भी उतार चढ़ाव वाली स्थिति बन गई है। सुबह साढ़े दस बजे निफ्टी14637.25 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा था।
    जहां तक बाजार के कारोबार की बात है तो केंद्र सरकार की ओर से विनिवेश और मैनेजमेंट ट्रांसफर की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने का असर आज भी आईडीबीआई बैंक के शेयर पर दिख रहा है। बैंक के शेयर आज कारोबार की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबर साढ़े दस बजे तक बैंक के शेयर में 9 फीसदी का उछाल बना हुआ था।
    सुबह साढ़े दस बजे सेंसेक्स के 12 शेयरों में मजबूती, जबकि 18 शेयरों में कमजोरी का रुझान था। बाजार को मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं सरकारी बैंकों और निफ्टी के आईटी इंडेक्स में गिरावट का रुझान है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​​रक्षा मंत्रालय में पहली बार सृजित हुए ​’नौकरशाही’ के पद
    Next Article जानी- मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना से निधन
    sonu kumar

      Related Posts

      शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये

      June 21, 2025

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version