Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संकट के समय आगाह करके हमने विपक्ष होने का ‘राजधर्म’ निभाया, BJP ने सिर्फ अहंकार दिखाया : कांग्रेस
    Top Story

    संकट के समय आगाह करके हमने विपक्ष होने का ‘राजधर्म’ निभाया, BJP ने सिर्फ अहंकार दिखाया : कांग्रेस

    sonu kumarBy sonu kumarMay 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र को लेकर मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय उसने सरकार को आगाह करके और अच्छे सुझाव देकर विपक्ष होने का ‘राजधर्म’ निभाया, लेकिन सत्तापक्ष की तरफ से सिर्फ अहंकार दिखाया गया है।

    पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि नड्डा और केंद्र सरकार को अहंकार त्यागकर इस वक्त देशवासियों की जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोविड-19 के खिलाफ जारी देश की लड़ाई में लोगों को ”गुमराह” करने और भय का ”झूठा माहौल” पैदा करने का आरोप लगाया और कहा कि संकट के इस दौर में राहुल गांधी सहित उसके नेताओं के व्यवहार को छल कपट और ओछेपन के लिए याद किया जाएगा।

    नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे चार पन्नों के एक पत्र में यह आरोप लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी जिसमें कोविड-19 प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की गई थी। नड्डा के पत्र को लेकर माकन ने संवाददाताओं से कहा, ”दुख की बात है जब कांग्रेस के शीर्ष नेता इस सरकार को महामारी के संदर्भ में चेताते रहे तब यह सरकार अहंकार में डूबी हुई थी और राजनीतिक स्कोर करने में लगी थी। इसी 28 जनवरी को प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने दुनिया को आपदा से बचा लिया। लेकिन आज स्थिति सबके सामने है।”

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ”कांग्रेस पार्टी अपना राजधर्म विपक्ष होने के नाते भी निभा रही है, सरकार को अच्छे सुझाव दे रही है। लेकिन भाजपा के अध्यक्ष ने आज सोनिया जी को चिट्ठी लिखकर जिस अहंकारपूर्वक जवाब दिया, उससे हम सब लोगों का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।”

    माकन ने कहा, ”हम तो उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस कार्य समिति, राहुल जी, सोनिया जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की ओर से जो सुझाव दिए गए, उनसे सरकार के कानों पर जूं रेंगेगी और स्वास्थ्य मंत्री, प्रधानमंत्री तथा हमारी सरकार का कार्यबल इन सब चीजों को समझेंगे। लेकिन उल्टा चिट्ठी लिखी जा रही है।” उन्होंने कहा, ”सत्तापक्ष का अपने आपको बचाना और अहंकारपूर्ण बातें करना शोभा नहीं देता है।”

    माकन ने सवाल किया, ”नड्डा जी को बताना चाहिए कि क्या भारतीय चिकित्सा संघ राजनीति कर रहा है? क्या ‘लैंसेट’ राजनीति कर रहा है? क्या उन्हें पता है कि अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और दूसरे देशों के अखबार क्या लिख रहे हैं?उन्होंने सरकार पर आंकड़े छिपाने के आरोप लगाते हुए कहा, ”अब तो गंगा मां ने भी कह दिया है कि आप किस तरीके से आंकड़े छुपा रहे हैं।”

    माकन ने कहा, ” सरकार ने टीके की तैयारी नहीं की, ऑक्सीजन की तैयारी नहीं की। लोग अपने प्रियजन का सही से अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहे हैं। किस प्रकार का शासन आपने हमारे देश को दिया है?” उन्होंने कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर देश के लोगों की जान बचाने पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नड्डा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ”कांग्रेस अध्यक्ष के नाम आधारहीन पत्र लिखने के बजाय भाजपा अध्यक्ष नड्डा जी 6 मई, 2021 का न्यूयॉर्क टाइम्स का एक स्तंभ पढ़ सकते हैं। इसके लेखक कांग्रेस के सदस्य नहीं हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र में अब तक घर बैठे दो लाख 26 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों तक पहुँची मेडिकल किट
    Next Article ईद पर रिलीज होने जा रही ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का कलाइमेक्स होगा बेहद धमाकेदार
    sonu kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version