Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम ने विकास योजनाओं का किया एलान
    Top Story

    सीएम ने विकास योजनाओं का किया एलान

    adminBy adminMay 5, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संक्रमितों को राहत देने और व्यवस्था को भी गति देने की जरूरत बतायी

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में जारी चिकित्सा सहायता योजना को नये सिरे से बनाया जायेगा, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने मंगलवार को विभागीय अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि झारखंड समेत पूरा देश महामारी के दौर से गुजर रहा है। फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी के साथ लोगों को संक्रमित कर रही है। संकट की इस घड़ी में कोरोना से प्रभावित लोगों को राहत देने के साथ व्यवस्था को भी गति देना बेहद जरूरी है। बैठक में उन्होंने कोरोना राहत के सिलसिले में कार्य योजनाओं की रूपरेखा और प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए, विभागों द्वारा इस बाबत क्या ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है, इसकी जानकारी ली।
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह हम सभी के लिए चुनौती का समय है। ऐसे हालात में नयी योजना अथवा नीतियां बनाने की जहां जरूरत है, वहीं पुरानी नीतियों में भी बदलाव लाना होगा। इतना ही नहीं, कोई भी नीति अथवा योजना बनायें, तो उसके दूरगामी परिणाम का भी जरूर ध्यान रखें।
    कोराना सिर्फ महामारी नहीं है, भावनात्मक और आर्थिक चोट भी दे रहा : मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना सिर्फ महामारी के रूप में सामने नहीं आया है। इसके संक्रमण से लगभग हर तबका प्रभावित है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह लोगों को भावनात्मक और आर्थिक चोट भी दे रहा है। प्रभावित लोगों को इससे कैसे उबारा जाये, इस पर सरकार का विशेष जोर है।
    संक्रमितों की प्रोफाइलिंग करने को कहा : मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। शहरों में तो काफी हद तक इसकी जानकारी सरकार को मिल जाती है, लेकिन गांवों में संक्रमितों का आंकड़ा नहीं मिल रहा है। इससे वहां अधिक खतरा है। इसलिए ग्रामीण इलाकों में संक्रमित लोगों और कोरोना से जान गंवाने वालों की प्रोफाइल तैयार की जाये।
    मुख्यमंत्री सेल का हो रहा गठन, सुझाव मांगा : मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को लेकर मुख्यमंत्री सेल का गठन किया जा रहा है। अधिकारी इसके लिए सुझाव दें, क्योंकि सभी के सामूहिक प्रयास और सहभागिता से ही कोरोना से जंग लड़ी जा सकती है। सुझावों के आधार पर सरकार आगे की रणनीति तैयार करेगी।

    ये रहे उपस्थित : इस मौके पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के अलावा वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव मौजूद थे।

    योजनाओं का लाभ तत्काल मिले
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को हर हाल में मिलना चाहिए। इसमें कोताही या देरी नहीं हो। उन्होंने दिव्यांगों दी जाने वाली पेंशन तत्काल जारी करने का निर्देश दिया। इसके साथ केंद्र सरकार की योजनाओं का कैसे ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो, इसे लेकर प्राथमिकताएं भी तय करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण और संक्रमण से अलग हटकर योजनाओं को तैयार करने तथा उनके क्रियान्वयन को लेकर भी तेजी के साथ कदम उठाने की जरूरत है।

    क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की कवायद शुरू
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पंचायतों में क्वारेंटाइन सेंटर को फिर से शुरू करने का सुझाव दिया था। इसे क्रियान्वित करने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। उन्होंने क्वारेंटाइन सेंटर में रहने वालों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयारी समय पर कर लेने का निर्देश दिया।

    चिकित्सा सहायता योजना को पुनरीक्षित करें
    मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रधानों से राज्य सरकार की चिकित्सा सहायता योजना को कोविड-19 के हिसाब से पुनरीक्षित करने को कहा, ताकि कोरोना संक्रमितों को भी इसका लाभ मिल सके। मालूम हो कि इस योजना के दायरे में कोरोना महामारी नहीं आती है। इसके अलावा कोरोना से मृत लोगों के आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना से जोड़े जाने की योजना सरकार तैयार कर रही है। इसके तहत उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से पेंशन, आवास अथवा अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिजर्व बैंक ने दी वीडियो केवाइसी को मंजूरी, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 50 हजार करोड़ का कर्ज
    Next Article बंगाल में हिंसा पर ममता बनर्जी ने कहा- तीन महीने से कानून-व्यवस्था EC के कंट्रोल में थी, अब शांति सुनिश्चित करूंगी
    admin

      Related Posts

      जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार

      July 13, 2026

      मेदिनीनगर में आवारा कुत्ते का कहर: आधे घंटे के अंदर 10 मासूमों को किया लहूलुहान, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग

      July 13, 2026

      झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की बिगड़ी तबीयत, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती

      July 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
      • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
      • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
      • मेदिनीनगर में आवारा कुत्ते का कहर: आधे घंटे के अंदर 10 मासूमों को किया लहूलुहान, नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग
      • झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल की बिगड़ी तबीयत, रांची के निजी अस्पताल में भर्ती
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version