Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरोग्य भारती से जुड़े डॉक्टर पूरी दिल्ली में नि:शुल्क दे रहे सेवाएं
    Breaking News

    आरोग्य भारती से जुड़े डॉक्टर पूरी दिल्ली में नि:शुल्क दे रहे सेवाएं

    azad sipahiBy azad sipahiMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था आरोग्य भारतीय कोरोना महामारी के इस कालखंड में लोगों को मुफ्त डॉक्टरी परामर्श और स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा व दवायें वितरण कर रही है।

    कोरोना महामारी से निपटने में सरकार के साथ ही गैर सरकारी संगठन व सामाजिक संस्थाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। दिल्ली में आरोग्य भारती संस्था द्वारा काढ़ा और दवाओं के वितरण के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिवार जनों के लिए स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

    आरोग्य भारती के सचिव डॉ राजेश तलवार ने बताया कि हिन्दू राव हॉस्पिटल में एक माह से काढ़ा बनाकर लोगों को वितरित किया जा रहा है। इससे हर दिन लगभग एक हजार लोग लाभान्वित होते हैं। इसी तरह आरबी हॉस्पिटल किंग्सवे कैंप में गत दो सप्ताह से काढ़ा वितरण का कार्य किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन 500 लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

    संगठन द्वारा अब तक दिल्ली के दो स्थानों पर आयुष-64 का वितरण किया गया है। इसी प्रकार काढ़ा के 39 हजार पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इनसे एक लाख 56 हजार व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। संस्था द्वारा बिहार और दिल्ली से सटे गाजियाबाद को काढ़ा के 20-20 हजार पैकेट भेजे हैं। काढ़ा वितरण का कार्य वैद्य दीपक तिवारी की देखरेख में संपन्न हो रहा है।

    संगठन से जुड़े चिकित्सक दे रहे सेवाएं

    आरोग्य भारती ने एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक डॉक्टरों की एक टीम तैयार की है। यह टीम सेवा भारती एवं अन्य संगठनों द्वारा संचालित आइसोलेशन सेंटर, कोविड केयर सेंटर में नि:शुल्क अपनी सेवाएं प्रदान करती है। संस्था द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श कार्यक्रमों में 27 चिकित्सक नियमित रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आरोग्य भारती द्वारा योग की दो कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। इसी प्रकार दिल्ली के 7 स्थानों पर स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। आरोग्य भारती दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी मेहता (सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट सर गंगाराम हॉस्पिटल) स्वंय हेल्थ वेबिनार के जरिए लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीसीएल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त कराने के लिए एक्शन में अंबा
    Next Article केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी, प्रधानमंत्री के नाम पर होगी पहली पूजा
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version