Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट-सदर अस्पताल में बनेगा चाइल्ड डेडिकेटेड कोविड वार्ड
    Breaking News

    कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन अलर्ट-सदर अस्पताल में बनेगा चाइल्ड डेडिकेटेड कोविड वार्ड

    azad sipahiBy azad sipahiMay 18, 2021Updated:May 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन अभी से अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी में अब चाइल्ड डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसे लेकर मंगलवार को डीसी ने रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।
    डीसी ने चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए की गयी व्यवस्था का जायजा लिया। आइसीयू, आइसीसीयू, एसडीसीयू के साथ बच्चों के कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के डॉक्टरों से इलाजरत बच्चों के उपयोग में लाये जा रहे चिकित्सकीय उपकरणों-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डॉक्टरों द्वारा उपकरणों के उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। डीसी ने रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए उपयोग में लाये जा रहे सीपैप की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सदर अस्पताल में चाइल्ड डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सदर अस्पताल के विभिन्न फ्लोर का निरीक्षण किया। चाइल्ड डेडिकेटेड कोविड वार्ड बनाये जाने को लेकर उपायुक्त ने उपलब्ध आधारभूत संरचना और की जाने वाली तैयारी को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल में कुछ जगह खाली हैं, जिसे चाइल्ड वार्ड में कन्वर्ट किया जा सकता है। उपायुक्त ने अस्पताल में 40-60 बेड को लेकर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में बच्चों के कोरोना प्रभावित की आशंका को देखते हए सदर अस्पताल में आॅक्सीजन सपोर्टेड बेड, आइसीयू, पाइपलाइन सपोर्टेड आॅक्सीजन बेड आदि की तैयारी को लेकर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतौकते तूफान से गुजरात के बिजली विभाग को करोड़ों का नुकसान
    Next Article साइबर अपराधियों ने झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
    azad sipahi

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

    November 10, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version