प्रशांत झा
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना संकट को लेकर राज्य के सांसदों-विधायकों के साथ संवाद कर रहे हैं। मंगलवार को वह इस बैठक में उत्साहित दिखे। उनका व्यवहार बहुत ही सरल रहा। किसी को सर, तो किसी के नाम के साथ दादा, तो किसी को मैम कह कर संबोधित किया। कई सांसदों और विधायकों के वक्तव्य पर तत्काल प्रतिक्रिया भी दी।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने विधायक सीपी सिंह को बात समाप्त करने पर कहा: सर, हौसला अफजाई के लिए एक जुमला तो सुना दें। संवाद के दौरान एक के बाद एक सांसद और विधायक विचार रख रहे थे। इसी क्रम में जब सीपी सिंह की बारी आयी, तो उन्होंने भी रांची में स्वास्थ्य सेवा में सुधार पर विचार रखे। उनकी बात खत्म होने पर मुख्यमंत्री ने कहा: सर, सीपी सर, वर्तमान हालात पर काबू पाने के लिए आप सभी का मार्गदर्शन ले रहे हैं। क्या कमी और खामी है, क्या सही और गलत है, यह आप सभी के सामने है। आप अनुभवी हैं। आपकी बातें हमेशा मुझे प्रेरणा देती हैं। आपसे आग्रह है कि अपनी स्टाइल में कुछ ऐसी बात कहें, जो हम लोगों को इस संकट से उबरने में हौसला बंधाये। इस पर सीपी सिंह ने सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की सराहना की और सभी सांसदों-विधायकों की ओर से सरकार को पूरी मदद का आश्वासन दिया।
संवाद के क्रम में मुख्यमंत्री का व्यवहार काफी सरल रहा। जब किसी विधायक का वक्तव्य लंबा हो जा रहा था, तो मुख्यमंत्री बड़ी ही शालीनता और सम्मान के साथ बात संक्षिप्त करने के लिए कहते। उन्हें दादा, सर के साथ ही संबोधित कर रहे थे। बंधु तिर्की, दीपक बिरुआ आदि लोगों को दादा कहा, तो सरयू राय, सीपी सिंह, समरी लाल आदि के नाम के साथ सर, तो सविता महतो को मैम कह कर उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने सांसद संजय सेठ, विधायक सरयू राय, सविता महतो तथा कुछ अन्य विधायकों की बातों पर तत्काल प्रतिक्रिया भी दी और सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम से अवगत कराया।
…CM हेमंत सोरेन ने कहा अरे सर, बात खत्म करने से पहले एक जुमला तो सुना दें
Previous ArticleCM हेमंत ने की पहल, तो एकजुट हो गया झारखंड
Next Article प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार होमेन बरगोहाईं का निधन
Related Posts
Add A Comment