रांची। झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना काबू में आ गया है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। कोरोना के 1982मरीज स्वस्थ हुए है। शनिवार को अबतक कोरोना के 687 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 19 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से आठ, बोकारो से एक, देवघर से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से तीन, हजारीबाग से एक, खूंटी से एक, पलामू से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से दो मरीज शामिल है।
 किस जिले से कितने केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 83,बोकारो से 37,चतरा से 20,देवघर से 30,धनबाद से68, दुमका से पांच,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 99,गढ़वा से पांच, गिरिडीह से 46,गोड्डा से 11,गुमला से 46,हजारीबाग से 38,जामताड़ा से 12, खूंटी से पांच,कोडरमा से13,लातेहार से 24,लोहरदगा से16, पाकुड़ से एक, पलामू से 44,रामगढ़ से 12,साहेबगंज से चार,सरायकेला से25, सिमडेगा से 29और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 14मरीज मिले है।
 कुल कोविड-19 का मामला अब 335417
 राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 335417 गया हैं। इनमें 11783 सक्रिय केस हैं। जबकि 318689 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4945 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.01प्रतिशत है। रांची में कोरोना के मिले 83 नए केस
 रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 नए केस मिले है। जबकि जिले में कोरोना से आठ लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3117 है। 303 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 84265 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 79613 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version