Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिंसा में मारे गये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी ममता सरकार
    Breaking News

    हिंसा में मारे गये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देगी ममता सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद बेलगाम हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य सरकार दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में कहा कि चुनाव बाद 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से आधे तृणमूल के हैं और आधे भाजपा के। सभी के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
    हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी को ही दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा कि जहां जहां भाजपा जीती है वहां वहां गुंडागर्दी ज्यादा हो रही है। कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक उदयन गुहा पर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उदयन का हाथ तोड़ दिया गया है। मैं भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहती हूं कि संयम बरतें। भाजपा जनादेश को स्वीकार नहीं रही है। अच्छा होगा भाजपा जनादेश को मान ले।
    हिंसक घटनाओं के लिए चुनाव आयोग को ठहराया दोषी
    रविवार को दोपहर के समय चुनाव परिणाम स्पष्ट होते ही राज्यभर में हिंसा की शुरुआत हो गई थी जो लगातार जारी रही है। इसे लेकर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह जब तक मुख्यमंत्री नहीं बनी थीं, तब तक प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन था और उसी दौरान 16 लोगों की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव हिंसा के शिकार सभी लोगों के परिजनों को मदद की जाएगी।
    केंद्रीय मंत्री पर हमले को लेकर दी सफाई
    पश्चिम मेदिनीपुर जिले में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरण पर हुए हमले को लेकर ममता ने कहा कि राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है। हर तरह के सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री बंगाल में क्या करने के लिए घूम रहे हैं? ममता बनर्जी ने कहा कि सेंट्रल टीम बंगाल आ सकती है लेकिन पहले उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। ममता ने कहा कि दिल्ली में जब दंगे हुए थे तब सेंट्रल टीम क्यों नहीं गई? वैक्सीन नहीं है, ऑक्सीजन नहीं है तब सेंट्रल फोर्स की टीम नहीं आती है लेकिन हालात बिगाड़ने पहुंच जाती है।
    राज्यपाल को बताया नकारा  
    बंगाल में कानून व्यवस्था की बदहाली पर राज्यपाल द्वारा ट्विटर पर लगातार सवाल खड़े किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्यपाल का कोई काम नहीं है। दिन भर ट्वीट करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फर्जी वीडियो और फोटो पोस्ट कर बंगाल के हालात बिगाड़ना चाहती है। शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर मैंने केंद्र को चिट्ठी भेजी है और बंगाल में महामारी से मुकाबले के लिए जरूरी चीजों की मांग की है लेकिन इस पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article क्रिकेट जगत में शोक: राजस्थान के पूर्व लेग स्पिनर विवेक यादव का निधन, मात्र 36 साल की उम्र में तोड़ा दम
    azad sipahi

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version