Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आधा घंटा पीएम मोदी को इंतजार करवा, अलग कमरे में रिपोर्ट सौंप कर चली गयी ममता
    Breaking News

    आधा घंटा पीएम मोदी को इंतजार करवा, अलग कमरे में रिपोर्ट सौंप कर चली गयी ममता

    azad sipahiBy azad sipahiMay 28, 2021Updated:May 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल में चक्रवात यास से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के मुख्यसचिव एक ही परिसर में होने के बावजूद शुक्रवार को  बैठक में करीब 30 मिनट देरी से पहुंचे। बाद में उन्होंने अलग कमरे में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और राज्य में हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंप कर बंगाल के लिए राहत पैकेज देने की मांग की और वह वहां से चली गईं।
    शुक्रवार को निर्धारित समय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता पहुंचे और उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वे के बाद प्रस्तावित समीक्षा बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी पूर्व मेदिनीपुर पहुंचे। यहां कलाईकुंडा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई है। ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी से अलग मुलाकात के लिए अलग से समय मांगा। बाद में एक अलग कमरे में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और बंगाल में चक्रवात से हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपनी रिपोर्ट में प्रधानमंत्री से बंगाल के लिए तत्काल राहत पैकेज की मांग की है। इसके बाद मुख्यमंत्री दीघा के लिए रवाना हो गईं।
    दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शामिल होने का कार्यक्रम था। लेकिन बैठक में भाजपा विधायक व विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बैठक में शामिल होने पर मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुईं। प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले राज्यपाल जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी, शुभेंदु अधिकारी और राज्य के सिंचाई मंत्री सोमेन महापात्र भी मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना की दवा 2डीजी की कीमत तय, जून के मध्य तक मिलने लगेगी
    Next Article दिल्ली अनलॉक को लेकर सरकार के फैसले से व्यापारी नाखुश, कहा- बाजारों को न खोलने का नहीं समझ आता कोई औचित्य
    azad sipahi

      Related Posts

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
      • रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version