Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गरीबों के लिए विधायक अंबा प्रसाद ने अन्नपूर्णा भोजनालय किया शुरू
    Breaking News

    गरीबों के लिए विधायक अंबा प्रसाद ने अन्नपूर्णा भोजनालय किया शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiMay 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रामगढ़। झारखंड में लॉकडाउन लगे हुए 40 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में मजदूरों और गरीबों के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा क्षेत्र में अन्नपूर्णा भोजनालय की शुरुआत की है। सोमवार को उन्होंने इस भोजनालय से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
    मौके पर उन्होंने कहा कि सीसीएल के साथ कोऑर्डिनेट कर यह भोजनालय शुरू किया गया है। इसमें हर दिन गरीबों के लिए भोजन का वितरण होगा। मेन रोड भुरकुंडा स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप अन्नपूर्णा भोजनालय की शुरुआत के दौरान बरका-सयाल प्रक्षेत्र के जीएम अमरेश कुमार सिंह, पतरातू बीडीओ देवदत्त पाठक, पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी एवं भुरकुंडा पीओ जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
    विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि गरीबों की सेवा पूण्य का कार्य है। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन को भी इस नेक व सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर लोगों का सहयोग मिल रहा है वहां राशन और भोजन भी उपलब्ध हो रहा है। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां भोजन का संकट नहीं है। वहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन स्थानों पर दवाइयां, ऑक्सीमीटर व अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    जीएम अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल कोरोना काल में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व निभा रहा है। सीएसआर के अंतर्गत अन्नपूर्णा भोजनालय में गरीब-जरूरतमंदो को प्रतिदिन भोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त भोजनालय में खिचड़ी योजना के तहत लगभग दो महीना तक गरीबों को भोजन कराया जाएगा। लेकिन जरूरी पड़ी तो आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।
    अधिकारियों को था उद्घाटन का इंतजार, घंटों भूखे बैठे रहे बच्चे
    अन्नपूर्णा भोजनालय के उद्घाटन का टाइम सुबह 9 बजे रखा गया था, जिसे लेकर बरका-सयाल जीएम, भुरकुंडा पीओ, पतरातू बीडीओ, पतरातू एसडीपीओ सहित गरीब बच्चे अन्नपूर्णा भोजनालय में समय पर पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद दो घंटे लेट करीब 11 बजे पहुंचे। इसके लेकर गरीब बच्चों को भोजन के लिए लगभग ढाई घंटे इंतेजार करना पड़ा। विधायक के लेट से पहुंचने के कारण कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंशिंग की खूब धज्जियां उड़ी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी ने अलापन बंद्योपाध्याय को मुख्य सचिव पद से हटाया, एचके द्विवेदी को मिली जिम्मेदारी
    Next Article शूटर अमन सिंह के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version