Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्र : कांग्रेस के पूर्व मंत्री सिंघार पर दर्ज हुआ महिला को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला
    Breaking News

    मप्र : कांग्रेस के पूर्व मंत्री सिंघार पर दर्ज हुआ महिला को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला

    azad sipahiBy azad sipahiMay 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    -मृतका के बेटे ने की एफआईआर वापस लेने की मांग
    भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंगले पर महिला मित्र सोनिया भारद्वाज की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार के खिलाफ शाहपुरा थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। अब मामले में मृतका के बेटे का बयान आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
    दरअसल मृतका सोनिया भारद्वाज के बेटे आर्यन ने प्रदेश सरकार से पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। उसका कहना है कि ‘हमने अपने बयान में पूर्व मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की बात नहीं की थी। उन्हें परेशान न किया जाए। हम नहीं चाहते कि पूर्व मंत्री पर कोई भी केस दर्ज हो’।
    इधर पुलिस को दिए बयान में सोनिया के बेटे आर्यन और नौकरों ने माना है कि दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पर्स से मिले सुसाइड नोट, नौकरों और सोनिया के बेटे आर्यन के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। लेकिन अब बेटे आर्यन के इस बयान ने पूरे मामले को उलझा दिया है। सोनिया का अंतिम संस्कार करने के बाद आर्यन ने कहा कि उनकी मां ने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं, लेकिन उमंग सिंघार और सोनिया एक दूसरे से शादी करने वाले थे।
    गौरतलब है कि रविवार को अंबाला निवास सोनिया भारद्वाज ने उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित बंगले के बेडरूम में फांसी लगा ली थी। पूर्व मंत्री के बंगले पर एक खुदकुशी की घटना ने सारे प्रदेश में चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया है। यहां से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनिया भारद्वाज पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के साथ लिव इन रिलेशन में थी। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी।
    हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उनकी शादी कब होने वाली थी। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सिंघार की अनुपस्थिति में सोनिया ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उसने इशारों में बात की है, लेकिन किसी को सीधे जिम्मेदार क्यों नहीं लिखा। मामला हाई प्रोफाइल और पॉलिटिकल पर्सन से जुड़ा है तो फिलहाल पुलिस भी हर एंगल की तस्दीक करने में जुटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या विधायक सिंघार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के 3.63 लाख से ज्यादा नए मामले, 4329 लोगों की मौत
    Next Article आईएमए का दावा- दूसरी लहर ने ली 269 डॉक्टरों ने जान
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version