Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया
    Breaking News

    पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराध के आरोप में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि विभिन्न थाना क्षेत्रो में फिर साइबर आरोपी सक्रिय हो रहे है। छापेमारी करने से पकड़ा जा सकता है। सुचना पर एसपी श्री सिन्हा ने साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया और चितरा थाना क्षेत्र के सोनातार , पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र के घाघरा, एवम जसीडीह थाना क्षेत्र के लिलुवाडीह गांव में छापेमारी कर कुल 10 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि ये लोग विभिन्न कस्टमरों को फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम बंद होने एवं चालू करने के लिए उसे अपने जाल में फंसा लेते है और उसके मोबाइल पर ओटीपी भेज कर उससे हासिल कर उसके खातों को मिनटों में खाली कर देते हैं। साथ ही केवाईसी के नाम पर भी ये लोग लोगों के आधार कार्ड, एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर, आदि ले लेते हैं और उसे बड़ी आसानी से चुना लगा देते हैं। इतना ही नहीं येलोग इतना शातिर है कि विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट एप के पर भी मनी रिक्वेस्ट भेज कर उसे ओटीपी ले लेते हैं और उसके खातों को पलक झपकते ही साफ कर देते हैं। येलोग एप्प के साइट पर जाकर उससे छेड़छाड़ करते हैं और ग्राहक सेवा अधिकारी के नंबर पर अपना नंबर एडिट कर ग्राहकों को बड़ी आसानी से फंसा लेते हैं।
    इनलोगों के पास से पुलिस ने इसके पास से 13 मोबाइल, 22 सिम, 02 पासबुक, 01 एटीएम, 01 ग्लैमर मोटरसाइकिल, सहित नकद 48500 रुपये बरामद किया हैं। गिरफ्तार साइबर आरोपियों में से महेंद्र दास, समीर महरा, अजित कुमार मंडल, विनोद कुमार दास, उमेश दास, प्रमोद कुमार मंडल, सुभाष दास, मंटू दास, अजय दास, राजेन्द्र दास शामिल हैं। जिसमें महेंद्र दास साइबर थाना कांड संख्या 55/20 के नामजद आरोपी हैं जो अभी बेल पर हैं, साथ ही अजय दास साइबर थाना कांड संख्या 35/20 के नामजद आरोपी हैं।
     इसके अलावे विनोद कुमार दास गुजरात के पाटन जिले के थाना कांड संख्या 33/2019 व चित्रपूर के थाना कांड संख्या 88/2019 के ठगी का आरोपी रहा हैं। अन्य गिरफ्तार साइबर आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पूछे जाने पर एसपी ने बताया कि इनलोगों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी को दी बड़ी राहत, कार्रवाई पर लगाई रोक
    Next Article बच्चों पर जल्द शुरू होगा कोविड वैक्सीन का ट्रायल : नीति आयोग
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version