कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सबसे जरूरी है आपकी हाई इम्यूनिटी पॉवर। आज के समय में लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं, क्यों कि कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी को बढिया रखना जरूरी है। नींबू पानी से लेकर गिलोय काढ़ा तक कई चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगार साबित हुई हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की घर में बनने वाला सामान्य हलवा एक इम्यूनिटी बूस्टर है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सूजी का हलवा खाना बेहद फायदेमंद है। चूंकि यह हलवा पचने में बहुत हल्का होता है , इसलिए किसी सर्जरी या बीमारी से उबरने के लिए यह लोगों को दिया जाता है।

इम्यूनिटी बूस्टर है सूजी का हलवा-
सूजी का हलवा तो कई घरों में बनता है। आमतौर पर पूजा-पाठ में प्रसाद के रूप में इसे बनाया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं, कि हलवा एक इम्यूनिटी बूस्टर है। एक समय में एक बार इसे खाने से बीमार व्यक्ति भी बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
लोहे की कढ़ाही में सूजी को भूनकर घी और चीनी मिलाई जाती है और केसर व सूखे मेवे के साथ सर्व किया जाता है। किसी बीमार व्यक्ति की फास्ट रिकवरी के लिए सूजी का हल्वा खिलाने की सलाह डॉक्टर्स भी देते हैं।
सूजी का हलवा जितना स्वादिष्ट होता है, उतने ही इसके स्वास्थ्य लाभ हैं। चीनी के अलावा हलवे में दो सामग्रियों का इस्तेमाल होता है, वो है घी और सूजी। घी न केवल पकवान में स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ लाभ भी प्रदान करता है। एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण ये त्वचा में चमक को बरकरार रखता है। इसमें न केवल कैंसर से लड़ने के तत्व होते हैं, बल्कि यह ऊर्जा का एक पॉवर हाउस भी है।
वहीं सूजी आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होती है, जिसके सेवन से हमारा दिल तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। पर ध्यान रखें, कि इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। मॉडरेशन में इसका सेवन करने से फायदा होगा।

​क्या हलवे में चीनी मिलाना चाहिए?
जब बात मिठाई की आती है, तो इसमें चीनी ऐसी चीज है, जो सोचने पर मजबूर करती है कि हलवा खाएं या नहीं। क्योंकि कई बार सुना है कि चीनी सफेद जहर है। न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर की मानें तो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाना जहर है। जबकि घर में बने हुए खाने में चीनी मिलाई जाए, तो इसके नुकसान कम और फायदे ज्यादा होते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version