Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 पर दिये चार अहम सुझाव
    Breaking News

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 पर दिये चार अहम सुझाव

    azad sipahiBy azad sipahiMay 7, 2021Updated:May 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 के सभी स्वरूपों का वैज्ञानिक पद्धति से पता लगाने, नए म्यूटेशन (स्वरूप) पर सभी टीकों की उपयोगिता, सभी नागरिकों का तेजी से टीकाकरण और पारदर्शी रूप से दुनिया को सभी निष्कर्षों से अवगत कराने का आग्रह किया है।

    भारत में कोविड -19 की दूसरी लहर के बीच कांग्रेस नेता का प्रधानमंत्री का यह दूसरा पत्र है। पत्र में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं आपको एक बार फिर पत्र लिखने के लिए विवश हुआ हूं क्योंकि हमारा देश कोविड सुनामी की गिरफ्त में बना हुआ है। इस तरह के अप्रत्याशित संकट में भारत के लोग आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होने चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप देश के लोगों को इस पीड़ा से बचाने के लिए जो भी संभव हो, वह करिए।”

    राहुल गांधी ने केंद्र पर कोरोना और टीकाकरण को लेकर स्पष्ट रणनीति नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश आज अत्यधिक खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि दुनिया के हर छह लोगों में से एक व्यक्ति भारतीय है। एक वैश्वीकृत और परस्पर जुड़ी दुनिया में भारत की जिम्मेदारी को समझना महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि इस महामारी से अब यही पता चला है कि हमारा आकार, आनुवांशिक विविधता और जटिलता से भारत में इस वायरस के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल मिलता है कि वह अपने स्वरूप बदले तथा अधिक खतरनाक स्वरूप में सामने आए।

    राहुल ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में हम जिस दोहरी और ट्रिपल म्यूटेंट की समस्या से जूझ रहे हैं, वह केवल शुरुआत हो सकती है। मुझे डर है कि वायरस का बेकाबू प्रसार न केवल भारत के लिए विनाशकारी होगा, बल्कि बाकी दुनिया के लिए भी विनाशकारी होगा।

    राहुल ने इस दौरान कमजोर तबकों के लोगों को वित्तीय मदद और खाद्य सामाग्री उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज एमवाइ इकबाल का कोरोना से निधन
    Next Article पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में सेंट्रल फोर्स की एंट्री बैन, भाजपा विधायकों के सुरक्षाकर्मी हैं जवान
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी

      January 15, 2026

      चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर

      January 15, 2026

      शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      • चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version