Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रेलवे की 224 ऑक्सीजन एक्सप्रेसों ने 13 राज्यों में पहुंचाई 14,500 टन ऑक्सीजन
    Breaking News

    रेलवे की 224 ऑक्सीजन एक्सप्रेसों ने 13 राज्यों में पहुंचाई 14,500 टन ऑक्सीजन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय रेल सभी बाधाओं को पार करते हुए तथा नए समाधान निकाल कर देश के विभिन्न राज्यों में तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) पहुंचाना जारी रखे हुए है। भारतीय रेल द्वारा अभी तक देश के विभिन्न राज्यों में 884 से अधिक टैंकरों में 14,500 मीट्रिक टन चिकित्सा उपयोग के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर चुकी हैं।

    रेल मंत्रालय ने शनिवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा, लगभग 224 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अब तक अपनी यात्राएं पूरी कर ली हैं और विभिन्न राज्यों को सहायता पहुंचाई है। 35 टैंकरों में 563 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर 8 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियां रास्ते में हैं। पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना 800 टन से अधिक ऑक्सीजन देशभर में पहुंचा रही है।

    भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा 13 राज्यों- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, केरल, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई है।

    रेल मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 614 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3463 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 566 मीट्रिक टन,  दिल्ली में 4278 मीट्रिक टन, हरियाणा में 1698 मीट्रिक टन, राजस्थान में 98 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 943 मीट्रिक टन, उत्तराखंड में 320 मीट्रिक टन, तमिलनाडु में 769 मीट्रिक टन, आध्र प्रदेश में 571 मीट्रिक टन, पंजाब में 153 मीट्रिक टन, केरल में 246 मीट्रिक टन और तेलंगाना में 772 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

    रेल मार्गों को खुला रखा गया है और उच्च सतर्कता बरती जा रही है ताकि ऑक्सीजन एक्सप्रेस समय पर पहुंच सकें। यह सभी काम इस तरह किया जा रहा है कि अन्य माल ढ़ुलाई परिचालन में कमी नहीं आए। नई ऑक्सीजन लेकर जाना बहुत ही गतिशील कार्य है और आंकड़े हर समय बदलते रहते हैं।

    रेलवे ने ऑक्सीजन सप्लाई स्थानों के साथ विभिन्न मार्गों की मैपिंग की है और राज्यों की बढ़ती हुई आवश्यकता के अनुसार अपने को तैयार ऱखा है। भारतीय रेल को एलएमओ लाने के लिए टैंकर राज्य प्रदान करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत का प्रयास सफल : भारतीय सेना व स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट टीम वर्क से सैन्य अस्पताल नामकुम में 100 संक्रमित मरीजों का हुआ इलाज
    Next Article एलोपैथी के खिलाफ रामदेव के बयान पर IMA सख्त, कहा- स्वास्थ्य मंत्री उनके आरोप मानें या उनपर मुकदमा चलाएं
    azad sipahi

      Related Posts

      एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को

      June 24, 2025

      आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

      June 24, 2025

      पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को
      • आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version