Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार होमेन बरगोहाईं का निधन
    Breaking News

    प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार होमेन बरगोहाईं का निधन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी । असम के जानेमाने पत्रकार व साहित्यकार होमेन बरगोहाईं अब नहीं रहे। राज्य की सर्वोच्च साहित्यिक संस्था असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष रहे बरगोहाईं ने गुवाहाटी के जीएनआरसी अस्पताल में बुधवार की सुबह 06.58 बजे अंतिम सांस ली। बरगोहाईं  का निधन कोरोना के चलते हुआ है। हाल ही में कोविड-19 से उबरने के बाद वे घर लौटे थे।

    होमेन बरगोहाईं को  उनके असमिया उपन्यास पिता पुत्र के लिए 1978 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी अन्य उल्लेखनीय साहित्यिक कृतियों में- साउदोर पुतेके नाओ मेली जाये, हलोदिया सोराई बौधन खाई, अस्तराग, सुबाला, अटमानुक्सन आदि प्रमुख हैं।

    असम के साहित्यिक और बौद्धिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त बरगोहाईं अपनी मृत्यु तक लोकप्रिय असमिया दैनिक ‘नियामिया बार्ता’ के मुख्य संपादक के रूप में सेवारत थे। उनका जन्म 07 दिसम्बर, 1932 को लखीमपुर जिला के ढकुआखाना में हुआ था। स्कूलिंग के बाद बरगोहाईं ने राज्य के प्रसिद्ध कॉटन कॉलेज में दाखिला लिया और ग्रैजुएशन किया।

    पत्रकारिता में अपना करियर शुरू करने से पहले वे उपन्यासकार, निबंधकार के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके थे और  साथ ही संक्षिप्त अवधि के लिए असम सिविल सेवा (एसीएस) अधिकारी के रूप में भी काम किया था। बरगोहाईं ने पहले असमिया साप्ताहिक समाचार पत्र नीलांचल का संपादन किया और बाद में उन्होंने साप्ताहिक नागरिक का संपादन किया। बाद में उन्होंने बंगली दैनिक समाचार पत्र आजकल के लिए पूर्वोत्तर संवाददाता के रूप में कार्य किया। बरगोहाईं असम के दो प्रमुख अखबारों असम बानी और अमार असोम के संपादक भी रहे।

    बरगोहाईं के निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज असमिया जाति ने अपना अभिभावक खो दिया है। असम के बौद्धिक आकाश में सबसे प्रतिभाशाली ज्योति, असम की साहित्यिक दुनिया को अनूठी रचनाओं से समृद्ध करने वाले प्रसिद्ध पत्रकार होमेन बरगोहाईं के निधन से हमारे बीच एक बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया। मुख्यमंत्री ने विदेही आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। राज्य की अन्य कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article…CM हेमंत सोरेन ने कहा अरे सर, बात खत्म करने से पहले एक जुमला तो सुना दें
    Next Article झारखंड में कोरोना के 7531 मरीज हुए स्वस्थ, 4365 नए केस मिले
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में SIR अभियान तेज, सुबह 6 बजे घर-घर पहुंचेंगे BLO

      July 5, 2026

      गढ़वा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अर्धनिर्मित मकान में हो रही गांजा की खेती का भंडाफोड़

      July 5, 2026

      नियम तोड़ने वाले पब-बार पर छापेमारी, लाइसेंस और संचालन व्यवस्था की हुई जांच

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 35 लाख की साइबर ठगी
      • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज, जेल में 5 आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ
      • वाराणसी: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने रुकवाया ‘मेडलियन ज्वेलर्स’ का कार्यक्रम
      • 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
      • प्रयागराज में सीएम योगी का मेगा इवेंट: 6 जुलाई को करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version