रामगढ़ । कोरोना महामारी लोगों की जान ले रही है। ऐसे हालात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो सेवा भाव दिखाया है उसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व होने की बात कही है।
उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर कुछ कार्यकर्ताओं की तस्वीरें भी पोस्ट की है। साथ ही उनका मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया है। बाबूलाल मरांडी ने 4 तस्वीरें पोस्ट की हैं। उसमें से एक रामगढ़ के भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटुस का भी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम में ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो पिछले कई दिनों से लगातार लोगों की सेवा में लगे हैं। कोई संक्रमितों के घर में भोजन पहुंचा रहा है, तो कोई दवाइयां उपलब्ध करा रहा है। किसी को राशन की मदद हो मिल रही है, तो कोई मरीजों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा रहा है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ता सिर्फ भाजपा में ही हैं।
उन्होंने इशारों में यह भी बताने की कोशिश की है कि झारखंड की हर गली में आज दूसरी पार्टी के लोग भी मौजूद हैं। लेकिन उनके कार्यकर्ताओं के बीच ना तो यह समर्पण भाव है और ना ही वह इस विषम परिस्थिति में आम लोगों के साथ खड़े हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि उन्हें पार्टी के अपने समर्पित कार्यकर्ताओं पर गर्व है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version