Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लालू के पटना-दिल्ली समेत 16 ठिकानों पर सीबीआइ छापा
    Top Story

    लालू के पटना-दिल्ली समेत 16 ठिकानों पर सीबीआइ छापा

    adminBy adminMay 20, 2022Updated:May 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवददाता
    पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के 16 ठिकानों पर शुक्रवार को सीबीआइ ने छापेमारी की है। लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर जांच हुई। रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप डी में हुई गड़बड़ी के मामले में ये कार्रवाई हुई है। आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन उपहार में ली गयी है। रेलवे में नौकरी पाने वाले लोगों के घरों में भी सीबीआइ ने छापा मारा है।
    लालू से दिल्ली में हुई पूछताछ:
    सीबीआइ ने शुक्रवार को ही लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, दो बेटियों समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया। पटना में राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से सीबीआइ की टीम ने अलग-अलग कमरों में पूछताछ की। वहीं, दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर लालू यादव से सीबीआइ के अधिकारियों ने पूछताछ की। लालू से भर्ती से जुड़ी फाइलों के बारे में जानकारी ली गयी।
    1 लाख 5 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन ली थी:
    सीबीआइ के विज्ञप्ति के मुताबिक रेल मंत्री रहते हुए लालू ने 2004-2009 के दौरान रेलवे के समूह ‘डी’ में नियुक्ति के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ट्रांसफर करायी। यह जमीन 1 लाख 5 हजार 292 स्क्वॉयर फीट है। यह सारी जमीन पटना में हैं। ये जमीन लालू के परिवार से संचालित कंपनी के नाम पर गिफ्ट के तौर पर लिया गया था। सीबीआइ ने कहा है कि यह भीआरोप है कि क्षेत्रीय रेलवे में ऐसी नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था। फिर भी  पटना के निवासी नियुक्तियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे में नियुक्ति दी गयी।

    लालू ने डॉक्टर बुलाने की मांग की
    छापे के दौरान लालू प्रसाद यादव ने सीबीआइ के अफसरों से डॉक्टर बुलाने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, आप पहले डॉक्टर को बुला लीजिए। इसके साथ ही दो वकीलों को भी बुलाया गया था।
    राजद कार्यकर्ताओं का विरोध
    पटना में सीबीआइ की कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकतार्ओं ने जमकर हंगामा किया। राजद कार्यकतार्ओं ने छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इसे धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि ये सत्ता का दुरुपयोग है।
    चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी में 5 साल की हुई थी सजा
    चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में लालू को 5 साल की सजा और 60 लाख का जुमार्ना लगा था। पिछले महीने ही झारखंड हाइकोर्ट से उनको जमानत मिली है। 66 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये बॉन्ड के साथ जमानत दी गर्यी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरघुवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कृषि कर कानून वापस लेने का किया आग्रह
    Next Article दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन ने किया नमन
    admin

      Related Posts

      बिहार के मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भवन का किया उद्घाटन

      September 19, 2025

      रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो का भव्य हुआ आगाज़: झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम

      September 19, 2025

      प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत
      • चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
      • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा
      • मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद
      • ओटीटी पर हुई रिलीज ‘महावतार नरसिम्हा’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version