Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी
    देश

    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा।

    वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा।

    बता दें कि मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का समर्थकों से आह्वान करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर मोकामा थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धारा में प्राथमिकी कराई गई।

    मोकामा सीओ लवली कुमारी ने प्राथमिकी कराई है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने अपने एक्स हैंडल पर की है।
    मोकामा विधानसभा क्षेत्र के शिवनार गांव में केंद्रीय मंत्री ने विवादित बयान दिया था।

    मोकामा से राजग के घटक दल जद यू प्रत्याशी व पूर्व विधायक अनंत सिंह तीन दिन पहले जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

    इसके बाद से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जद यू प्रत्याशी अनंत सिंह के प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। ललन मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

    मोकामा इसी क्षेत्र में है। उनको चुनाव जिताने में अनंत सिंह की बड़ी भूमिका रही थी। अब ललन साथ निभा रहे हैं। कल सोमवार को भी मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अनंत सिंह के पक्ष में रोड शो किया था।

    उसमें अनुमति से अधिक संख्या में वाहन के शामिल होने और हूटर लगी गाड़ी को लेकर जद यू प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता पर आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने हूटर लगी गाड़ी जब्त भी कर ली थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में एसआईआर का पहला चरण शुरू, केवल 32.06 प्रतिशत मतदाता की ही 2002 की सूची से मैचिंग
    Next Article भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा
      • बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version