Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएएस पूजा सिंघल मामला: ईडी को सीए और खनन पदाधिकारी के बीच पैसे के लेन-देन के सबूत मिले
    Breaking News

    आईएएस पूजा सिंघल मामला: ईडी को सीए और खनन पदाधिकारी के बीच पैसे के लेन-देन के सबूत मिले

    azad sipahiBy azad sipahiMay 28, 2022Updated:May 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में जांच के दौरान खनन विभाग के एक अधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन सिंह के बीच रुपये के लेन-देन के सबूत मिले हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान राशि का हस्तांतरण किया गया है।

    खनन विभाग के अधिकारी सुमन सिंह के साथ कोई व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध नहीं होने के बावजूद एक खनन अधिकारी ने सुमन सिंह के खाते में राशि स्थानांतरित की है। सुमन सिंह आईएएस पूजा सिंघल की चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिन्हें ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुमन सिंह खनन विभाग में पूजा सिंघल के आधिकारिक कक्ष के बैठता था। ईडी ने छह मई की छापेमारी के दौरान रांची में सुमन सिंह के कार्यालय और आवास से 19.31 करोड़ रुपये जब्त किए थे।

    आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़े मामले में ईडी अब तक कम से कम 12 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने सभी खनन अधिकारियों से पूछा है कि क्या वे सुमन सिंह को जानते हैं। ईडी को सुमन सिंह पर अवैध खनन के जरिए खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल द्वारा की गई मनी लॉन्ड्रिंग के मुख्य आरोपित के रूप में संदेह है। साहिबगंज के जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार, पाकुड़ के प्रदीप साह और दुमका के कृष्ण कुमार किस्कू से ईडी ने व्यापक पूछताछ की है। क्योंकि, ये जिले अवैध खनन का केंद्र हैं।

    दूसरी ओर मनी लांड्रिंग मामले में चल रही ईडी की कार्रवाई अब अवैध खनन, अवैध परिवहन से लेकर राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग तक पहुंच गई है। प्रेम प्रकाश से ईडी की टीम पिछले चार दिनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश के परिवार में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी आय में अचानक बढ़ोत्तरी हो गई है। वैसे करीबियों से भी ईडी की टीम पूछताछ करने के लिए उनकी लिस्टिंग कर रही है। ईडी टीम ने प्रेम प्रकाश से लगातार पूछताछ कर रही है।

    बीते दो वर्षों में प्रेम प्रकाश ने कहां-कहां से अवैध कमाई की, इसकी हिस्सेदारी किसे किसे दी, इस पर जांच की जा रही है। इसके अलावा ट्रांसफर पोस्टिंग के रुपये कहां-कहां पहुंचते हैं, कौन कितना लेता है, कैसे सेटिंग होती है, सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां ईडी ले रही है। साथ ही मोबाइल से भी कई जानकारियां ईडी को मिली है। ईडी के अधिकारी व्हाट्सएप मैसेज के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान
    Next Article डीजीसीए ने इंडिगो पर लगाया पांच लाख जुर्माना
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version