Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में राज्य सभा चुनाव के लिए 24 को जारी होगी अधिसूचना
    Breaking News

    झारखंड में राज्य सभा चुनाव के लिए 24 को जारी होगी अधिसूचना

    azad sipahiBy azad sipahiMay 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड की दो सीटों पर उम्मीदवार को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं

    रांची। झारखंड में राज्य सभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 24 मई को अधिसूचना जारी होगी। चुनाव की आहट के बीच सूबे में राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू तो हो गयी है लेकिन सत्ता और विपक्षी ने उम्मीदवार को लेकर अपना पत्ता नहीं खोला है।

    झारखंड की जिन दो सीटों के लिए चुनाव होना है, उन पर भाजपा का कब्जा है। एक सीट केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और दूसरी महेश पोद्दार के पास है। सात जुलाई को दोनों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 10 जून को राज्य सभा सदस्य चुनने के लिए विधायक वोट डालेंगे। चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद 31 मई तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और तीन जून को नाम वापसी होगी। 10 जून को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से मतों की गिनती होगी। चुनाव की प्रक्रिया 13 जून के पहले समाप्त कर ली जाएगी।

    झारखंड राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अभी भी तस्वीर साफ नहीं है। हालांकि सत्ता पक्ष को एक सीट हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कांग्रेस से भी कुछ नामों की चर्चा जोरों पर है। भाजपा के पास 26 का आंकड़ा है़ भाजपा को भी बहुत परेशानी नहीं है लेकिन दो वोट का जुगाड़ करना है।

    आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा के पास 26 विधायक हैं, उसे एक सीट पर जीत के लिए एक विधायक के समर्थन का जुगाड़ करना होगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा को राज्य सभा चुनाव में आजसू का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में भाजपा सीट निकाल ले इसमें ज्यादा संसय नहीं है। झामुमो के पास 30 विधायकों का मजबूत आंकड़ा है। झामुमो को वर्तमान राजनीतिक हालात में कांग्रेस के वोट की भी जरूरत नहीं है। ऐसी परिस्थिति में झामुमो अपना दावा छोड़कर कांग्रेस के लिए रास्ता तैयार कर दे, संभव नहीं दिख रहा है। हालांकि कांग्रेस की दावेदारी ने झामुमो को पशोपेश में डाल दिया है।

    राज्यसभा चुनाव का फॉर्मूलाः राज्यसभा चुनाव की जीत का फॉर्मूला लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग होता है। विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या को रिक्त हो रही सीटों की संख्या में एक जोड़कर भाग दिया जाता है। फिर उसमें एक और संख्या जोड़ने पर जीत का परिणाम देता है।

    झारखंड विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या 81 है। बंधु तिर्की की सदस्यता खत्म होने के बाद यह संख्या 80 हो गयी है। छह माह के अंदर दोबारा उप चुनाव कराने की बाध्यता होती है। हालांकि, राजनीतिक जानकार बताते हैं कि उप चुनाव होना संभव नहीं। ऐसे में रिक्त हो रही दो सीटों में एक जोड़ने पर संख्या तीन हो जाती है। कुल सदस्यों की संख्या (80) को तीन से भाग देने पर 26.66 यानी 27 आता है। इसमें एक जोड़ने पर यह संख्या 28 हो जाती है यानी पहली वरीयता में पार्टी को अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए 28 विधायकों का समर्थन चाहिए। इस हिसाब से झामुमो अपने संख्या बल पर एक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कर सकती है।

    azad sipahi news Hindi news jharkhand news jharkhand top news Latest News national news Political News ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई ने रूपा तिर्की के परिजनों से लिए बयान, पिता का होगा ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट
    Next Article ज्ञानवापी मामले में सुनवाई पूरी, फैसला मंगलवार को
    azad sipahi

      Related Posts

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version